{"_id":"5a3ab0854f1c1b4c528bac0d","slug":"51513795717-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में शाहजहांपुर के युवक की मौत, एक युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में शाहजहांपुर के युवक की मौत, एक युवती घायल
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ग्राम उनाली के निकट किसी वाहन ने स्कूटी सवार युवक एवं युवती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की मौत हो गई। वह एक दवा कंपनी में काम करता था।
मंगलवार की शाम को थाना कुतुबशेर क्षेत्र के ग्राम उनाली के निकट स्कूटी पर सवार होकर सहारनपुर की ओर आ रहे युवक और युवती को किसी वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार युवक एवं युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि टक्कर मारने वाला चालक वाहन सहित फरार हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना करने वाले वाहन चालक की तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका।
मृतक युवक की पहचान जिला शाहजहांपुर के ग्राम लाखोंवा का निवासी मुकेश (27 वर्ष ) पुत्र मैकूलाल के रूप में हुई जो नुमाइश कैंप स्थित एक मेडिसिन कंपनी में कार्यरत था। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी फोन पर सूचना दे दी थी। रात में ही परिजन यहां पहुंच गए। मृतक के पिता ने थाना कुतुबशेर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।