{"_id":"5a2d790a4f1c1b3c3d8bcbd9","slug":"51512929546-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमान और अयान ने श्रोताओं को झूमने पर किया मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमान और अयान ने श्रोताओं को झूमने पर किया मजबूर
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। राजन एंड साजन इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विश्व विख्यात सरोद वादक युगल जोड़ी अमान एवं अयान अली ने शानदार प्रस्तुति दी।
रविवार का आईटीसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संरक्षक राजन मिश्रा एवं आईटीसी के प्रबंधक जेपी नायर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संगीत संध्या की शुरूआत में प्रख्यात सरोद वादक अयान अली बंगश ने सरोद पर अपनी जुगलबंदी से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में झोर एवं झाला से राग की शुरूआत की गई। राग भटियार में एक धुन एवं अंतिम प्रस्तुति पर श्रोता तालियां बजाने को मजबूर हो गए। तबले पर राशिद मुस्तफा एवं फतेहचंद गंगानी ने शानदार प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था सचिव सीमा अग्रवाल, अध्यक्ष एमजी अग्रवाल, केजी सिंह, आशुतोष मिश्र का विशेष सहयोग रहा। रेखा कुमार, आरती, सविता मखीजा, संजय धींगरा मौजूद रहे।