फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   रैली निकालकर महिलाओं को अधिकारों प्रति जागरूक

रैली निकालकर महिलाओं को अधिकारों प्रति जागरूक

Thu, 07 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
रैली निकालकर महिलाओं को अधिकारों प्रति जागरूक
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। महिला समाख्या द्वारा संचालित घरेलू हिंसा विरोध दिवस पखवाड़े के तहत बुधवार को गांव पठानपुरा एवं साढ़ौली भूड़ में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान स्कूली बच्चों ने महिलाओं को प्रेरक नारों के माध्यम से उनके अधिकारों के प्रति जागृत किया।
विज्ञापन

गांव साढ़ौली भूड़ में स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली व महिलाओं ने मशाल जलूस निकाल कर ग्रामीण महिलाओं को घरेलू हिंसा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें उनके अधिकार बताए और अन्याय एवं उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती के साथ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला समाख्या की आरपी सुषमा रानी व जेआरपी बबली ने कहा कि उनके संगठन ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में रैली एवं स्कूलों में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घरेलू हिंसा एवं उन पर होने वाले अत्याचारों का डटकर मुकाबला करना चाहिए। इस अवसर पर दीपा, शशि, बबली, संगीता, सोनिया एवं सोमपाल कश्यप का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed