फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   छह दिसंबर पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट

छह दिसंबर पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट

Wed, 06 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
छह दिसंबर पर पुलिस और प्रशासन अलर्ट
सहारनपुर। छह दिसंबर पर संवेदनशीलता को लेकर पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गईं हैं। संगठनों को किसी प्रकार का जुलूस एवं प्रदर्शन न किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

अयोध्या में छह दिंसबर 1991 को हुई घटना को लेकर सहारनपुर में हर साल की तरह इस बार भी छह दिसंबर को पुलिस और प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। हिंदू संगठन विजय दिवस और मुस्लिम काला दिवस मनाते हैं। ऐसे में जिले में माहौल बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों ने सभी थाने पर अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की टीमें तैनात कर दी गईं हैं। रात में भी इन क्षेत्रों में गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही धार्मिक संगठनों को भी किसी प्रकार के कोई कार्यक्रम, जुलूस और प्रदर्शन न करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि छह दिसंबर के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को सतर्क कर दिया गया है। संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले इलाकों में नजर रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed