फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बदलेगी सहारनपुर की सड़को की सूरत

बदलेगी सहारनपुर की सड़को की सूरत

Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
बदलेगी सहारनपुर की सड़को की सूरत
सहारनपुर। जनपद की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग कार्य योजना तैयार कर रहा है। पूरे जिले में विभाग की जद में आने वाली सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने को एक बार फिर अभियान चलेगा। हालांकि, पहले दो बार अभियान चल चुका है। इसके बावजूद कई जगहों पर सड़कें खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त और बेहतर बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग के चारों खंडों के अधिकारियों ने शासन के निर्देशानुसार कसरत तेज कर दी है। खनन बंद होने की वजह से विभाग को काम कराने में दिक्कत आ रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश सहित जनपद में गड्ढा मुक्त सड़क बनाने का अभियान चला था, लेकिन विभाग ने जिन सड़कों को गड्ढा मुक्त किया था, कुछ दिन बाद ही उनकी हालत पहले जैसी हो गई थी। अगस्त माह में मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर का दौरा किया था। तब सरकारी तंत्र ने एक बार फिर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया था, लेकिन सड़कों की हालत फिर से खस्ताहाल हो गई। इसके पीछे अधिकारियों का कहना था कि बरसात के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। अब तीसरी बार पूरे जनपद की सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने और अन्य खामियों को दूर करने के लिए लोक निर्माण विभाग काम शुरू करेगा। विभाग की जद में आने वाली सड़कों का सर्वे शुरू हो गया है। विभाग खनन खुलते ही इन सड़कों को पूरी तरह गड्ढा मुक्त कराएगा। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने बताया कि सड़कों को बेहतर बनाने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन


क्यों खस्ताहाल हो रही बार-बार सड़कें?
सहारनपुर। जनपद में गड्ढा मुक्त सड़क बनाने के लिए दो बार अभियान चल चुका है, लेकिन सड़कों की हालत जस की तस है। इससे साफ है कि सड़कों गड्ढा मुक्त बनाने के लिए अच्छी सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया। इसी वजह से सड़कें कुछ दिन बाद ही टूट जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed