{"_id":"59ff648e4f1c1bf2538bae71","slug":"51509909646-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन जंतर मंतर पर गरजेंगे रसोइये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन जंतर मंतर पर गरजेंगे रसोइये
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के रसोइये नौ से 11 नवंबर तक कार्य का बहिष्कार कर जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। वह लंबे समय से काम की सुरक्षा और सम्मानजनक मानदेय करने की मांग करते आ रहे हैं। आंदोलन में जनपद के पांच हजार से अधिक रसोइये भी हिस्सा लेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी रसोइया महासंघ के जिला संयोजक नीटू कुमार, जिलाध्यक्ष गंगा देवी और जिला महामंत्री अमन देवी ने बताया कि जनपद के विद्यालयों में करीब साढ़े पांच हजार रसोइये कार्यरत हैं। सरकार उन्हें एक हजार रुपये का मानदेय देती आ रही है, जो भी समय से नहीं मिलता है। बताया कि किसी भी तरह से यह मानदेय जायज नहीं कहा जा सकता। चूंकि रसोइये प्रतिदिन तीन से चार घंटे विद्यालयों में बिताते हैं। ऐसे में उन्हें कम से कम 18 हजार रुपये का मानदेय मिले, जिससे उनका भी सम्मान बना रहे और बच्चों का पेट भी पल सके। बताया कि समय-समय पर प्रधान और शिक्षक रसोइयों को हटवा देने की धमकी देते रहे हैं। इसलिए उनके काम की सुरक्षा भी होनी चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर नौ से 11 नवंबर तक जंतर मंतर पर धरना और प्रदर्शन होगा, जिसमें प्रदेश भर के रसोइये शामिल होंगे।