फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जायेंगा- जिला निर्वाचन अधिकारी

आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जायेंगा- जिला निर्वाचन अधिकारी

Tue, 31 Oct 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जायेंगा- जिला निर्वाचन अधिकारी
सहारनपुर । जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी पीके पांडेय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आचार संहिता का सख्ती से पालन होगा। शांतिपूर्ण निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। चुनाव में किसी को भी बदअमनी फैलाने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि निजी भवनों पर बैनर, पोस्टर या होर्डिंग्स लगाने के लिए अनुमति लेनी होगी। चुनाव के दौरान प्रत्याशियों के खर्चों पर भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों को आचार संहिता का सख्ती से पालन करना होगा। आचार संहिता के उल्लंघन में नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि हैण्डबिल और पोस्टर में ऐसी भाषा का प्रयोग ना करें जो किसी व्यक्ति या समाज को आहत करती हो। इसके लिए उम्मीदवार अपने आरओ के यहां से अनुमति लेकर ही कोई पोस्टर या हैंडबिल का प्रकाशन करायें। हैण्डबिल व पोस्टर पर मुद्रक व प्रिंटिंग प्रेस का नाम और संख्या ना लिखने पर उम्मीदवार पर भी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से प्रात: 6 बजे तक किसी भी प्रकार के प्रचार पर पूरी तरह पाबन्दी रहेगी। प्रात 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही उम्मीदवार लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार कर सकेंगे। प्लास्टिक के झंडे पूर्णतया प्रतिबंधित होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नामांकन के स्थलों व कक्षों का चयन कर लिया गया है। मेयर पद के लिए अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) के कार्यालय कक्ष में नामांकन पत्र लिए जाएंगे। प्रत्येक उम्मीदवार को अदेयता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अत्यंत आवश्यक होगा। मेयर के उम्मीदवार के नामांकन के समय ही ऑनलाइन फोटो आरओ कक्ष में लिया जाएगा। जबकि नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में अध्यक्ष के उम्मीदवारों का फोटो स्कैन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को नामांकन के समय अपना आधार नम्बर व मोबाइल नम्बर भी दिया जाना आवश्यक होगा। अवसर पर राजनीति दलों के प्रतिनिधियों को ऑनलाइन ईवीएम के रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया भी करने दिखाई गयी । नगर निगम के चुनाव सम्पन्न कराने के लिए 2006 में निर्मित ईसीआईएल की 2190 बैलेट यूनिट तथा 1890 कंट्रोल यूनिट प्राप्त हुई है। ईसीआईएल के इंजीनियरों द्वारा जांच करने के बाद ई.वी.एम. को पुलिस सुरक्षा में रखवा दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष अमित गगनेजा, विशाल गुहा, बहुजन समाज पार्टी के जनेश्वर व नीरज महेश्वरी, कांग्रेस के अंकित वालिया, कुनाल वालिया, संजीव कुमार, राष्ट्रीय लोकदल के धीर सिंह, आम आदमी पार्टी के योगेश दहिया, आदिल हसन व मंजू राणा, कांग्रेस के गणेशदत्त शर्मा तथा सीपीआई के प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन से जुड़े प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में कहा कि शांतिपूर्वक और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए सभी अधिकारी निर्भीक होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करने दिया जायेगा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि पोलिंग पार्टियों के लिए मेडिकल किट का निर्माण करायें तथा चुनाव व्यय पर नजर रखने के लिए समिति का भी गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी चुनाव के लिए वाहनों के अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू कर दें। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को भी निर्देश दिये कि पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए भी कार्ययोजना को अंतिम रूप देकर आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जितनी शुद्ध आपकी मतदाता सूची होगी उतना ही शुद्ध मतदान होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुविधा मुहैया करा लें, जिससे चुनाव के दौरान कोई परेशानी ना पठानी पड़े। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पोस्टर, बैनर, होर्डिग्स तथा स्वागत गेट हटाकर प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि अगर प्रमाण पत्र देने के बाद जिस भी क्षेत्र में कोई पोस्टर या बैनर बिना अनुमति के पाया गया तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, नगर आयुक्त गौरव वर्मा, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एस.सोढ़ी, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी संगीता व डीपी सिंह सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed