फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अबीर गुलाल उड़ाकर किया श्री दुर्गा विसर्जन

अबीर गुलाल उड़ाकर किया श्री दुर्गा विसर्जन

Sun, 01 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
अबीर गुलाल उड़ाकर किया श्री दुर्गा विसर्जन
अबीर गुलाल उड़ाकर किया श्री दुर्गा विसर्जन
विज्ञापन

सहारनपुर। शहर में विभिन्न जगहों पर चल रहा श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। नाचते-गाते और अबीर गुलाल उड़ाते हुए भारी संख्या में श्रद्धालु नहर पर पहुंचे और मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया।
नवरात्र पर्व के मौके पर शहर में विभिन्न जगहों पर चल रहा श्री दुर्गा महोत्सव विजय दशमी पर्व पर संपन्न हो गया। श्री शिव दुर्गा मंदिर खलासी लाइन से शनिवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा की मूर्ति लेकर गंगोह रोड स्थित बड़ी नहर पर पहुंचे और विसर्जन किया। माता रानी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा वाचक पंडित संजय शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा महोत्सव विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद संपन्न कराया गया। रविवार को देवी दरबार और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, नुमाइश कैंप, हकीकत नगर, मोहल्ला किशनपुरा, शारदानगर, माधोनगर, पेपर मिल रोड, गिल कॉलोनी आदि इलाकों से भी भारी संख्या में श्रद्धालु ने नहर पर पहुंचकर मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया। इसके अलावा जिन लोगों ने घरों में मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की थी, उन्होंने पर भी विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed