{"_id":"59a464f94f1c1b84018b45f7","slug":"51503945977-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों के खिलाफ चला अभियान, 241 भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों के खिलाफ चला अभियान, 241 भेजे जेल
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराधियों के खिलाफ चला अभियान, 241 भेजे जेल
सहारनपुर। डीआईजी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत मंडल के तीनों जिलों में वांछित, वारंटी और ईनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। पुलिस ने 241 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके साथ ही 1648 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई।
डीआईजी के निर्देश पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में वांछित, वारंटी और ईनामी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। तीनों जनपदों के सभी थानों की पुलिस ने अपराधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। इसके तहत सहारनपुर में 41 वारंटी व 24 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 631 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई। मुजफ्फरनगर में 87 वांछित, 36 वारंटी और एक पांच हजारी ईनामी अपराधी पकड़ा गया। 545 हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी की गई। शामली में 43 वांछित, छह वारंटी और एक 12 हजारी अपराधी को दबोचा गया। पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में अफरातफरी मची रही। डीआईजी सुनील ईमैनुअल ने बताया कि 241 अपराधियों को जेल भेजा गया है।