फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   50 years old records stolen from block development office

Saharanpur News: खंड विकास कार्यालय से 50 साल पुराना रिकॉर्ड चोरी

Wed, 08 May 2024 01:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
50 years old records stolen from block development office
नागल ब्लाक कार्यालय में चोरी के बाद जांच करते अ​धिकारी। संवाद
नागल(सहारनपुर)। नागल स्थित खंड विकास कार्यालय के रिकॉर्ड रूम की अलमारी से 50 साल पुराना रिकॉर्ड चोरी कर लिया गया। चोरी का पता लगने पर ब्लाॅक कार्यालय में हड़कंप मच गया। बीडीओ असलम परवेज ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीडीओ असलम परवेज ने बताया कि मंगलवार सुबह कार्यालय के वरिष्ठ सहायक प्रवीण कुमार, पत्र वाचक तेजपाल रिकॉर्ड रूम से सेवानिवृत्त उर्दू अनुवादक जमशेद अली की वर्ष 1998-99 की सूचना बनाने के लिए दस्तावेज लेने के लिए गए थे। जैसे ही उन्होंने कार्यालय के प्राचीन भवन में बना रिकॉर्ड रूम का दरवाजा खोला तो वहां रखी सभी आठ अलमारियों से समस्त दस्तावेज गायब थे। सभी अलमारियां खाली पड़ी थीं। चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम रिकॉर्ड रूम के पीछे के गेट से दिया। उन्होंने बताया कि रिकॉर्ड रूम से चोरी हुए समस्त दस्तावेज करीब सन 1970 से यहां पर रखे हुए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर घटना को पहले ही अंजाम दे चुके थे, लेकिन रिकॉर्ड रूम का मंगलवार को दरवाजा खोलने पर दस्तावेज चोरी होने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि आखिरी बार रिकार्ड रूम की अलमारियों को 23 फरवरी को देखा गया था, उस वक्त सभी रिकार्ड सुरक्षित थे।
विज्ञापन

-यह जताई जा रही आशंका
आशंका है कि रिकार्ड चोरी के पीछे कार्यालय से जुड़े किसी व्यक्ति का हाथ है, क्योंकि बाहरी चोर को रिकार्ड चोरी करके कुछ हासिल होने वाला नहीं है। मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय नागल के रिकॉर्ड रूम से दस्तावेज चोरी होने की तहरीर आई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
- अशोक कुमार सिसौदिया, क्षेत्राधिकारी देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed