{"_id":"60b916cd8ebc3e7b265c0157","slug":"49-infected-found-in-the-district-1429-active-patients-saharanpur-news-mrt5411160192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में 49 संक्रमित मिले, 1429 सक्रिय मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में 49 संक्रमित मिले, 1429 सक्रिय मरीज
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में बृहस्पतिवार को 49 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके साथ ही जनपद में कोराना संक्रमितों की कुल संख्या 32861 हो गई है। उधर, बृहस्पतिवार को 174 मरीज ठीक हुए हैं। जिनके बाद जनपद में 1429 सक्रिय मरीज रह गए हैं।
बृहस्पतिवार को मिले 49 संक्रमितों में कलसिया के चार, ददनपुर, रावनपुर खुर्द और गंगोह के तीन-तीन, जबकि टोडरपुर, रामपुर मनिहारान, नवीन नगर, सहारनपुर शहर, नकुड़ के दो-दो लोग शामिल हैं। इनके अलावा शारदानगर, आमदपुर, साधारणसिर, अब्दुल्लापुर, बिशनपुर, मानकपुर, झजोली, शास्त्रीनगर, हुलास गढ़, नोजली, चेहड़ी, घाटहेड़ा, बुड्ढाखेड़ा, गिल कॉलोनी, बेहट, राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, सीएचसी छुटमलपुर, सलेमपुर, डिंडोली, रणखंडी, नियामतपुर, गुरुद्वारा रोड, जगदंबा अस्पताल, गदनपुरा आदि जगहों का एक-एक व्यक्ति शामिल है।
8393 लोगों ने पहली और 175 ने दूसरी डोज ली
सहारनपुर। सहारनपुर शहर के 27 बूथों सहित सभी 11 ब्लॉकों के कुल 96 बूथों पर कोरोनारोधी टीका लगाया गया। बृहस्पतिवार को 18 से 44 आयु वर्ग के 12450 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनके सापेक्ष 8393 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर पहली डोज लगवाई। पहली डोज लगवाने वालों का प्रतिशत 67.4 रहा। दूसरी डोज के लिए 45 और उससे अधिक आयु के 250 लोग पंजीकृत थे, जिनमें से 175 लोगों ने केंद्रों पर पहुंचकर दूसरी डोज ली। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने टीकाकरण के सफल रहने की बात कही।