फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   4.58 lakh cases were resolved in National Lok Adalat

Saharanpur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.58 लाख वाद निस्तारित किए गए

Sun, 14 Dec 2025 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
4.58 lakh cases were resolved in National Lok Adalat
सहारनपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को हुई राष्ट्रीय लोक अदालत में जिले में कुल 4.58 लाख वादों का निस्तारण विभिन्न अदालतों में हुआ। इसी तरह 10, 11 दिसंबर को हुई पेटी आफेंस की विशेष लोक अदालत में 131 वादों को निस्तारण कराया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 48.93 करोड़ रुपये की धनराशि अर्जित की गई।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार ने कहा कि अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को सुलभ एवं सस्ता न्याय उपलब्ध कराना है। जिला जज की अदालत में 13 वाद निस्तारित हुए। मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद के 156 मामले निस्तारित हुए। अपर जिला जज की अदालत के तीन वाद, अतिरिक्त प्रधान परिवार न्यायालय सपना शुक्ला की अदालत में 43 वाद, अपर जिला जज अहमद खान की अदालत में 43, अपर जिला जज शाश्वत पांडेय की अदालत के 1119 वाद निस्तारित किए गए।
विज्ञापन

इसी तरह एसीजेएम देवबंद में 50, दीवानी न्यायालय सहारनपुर में कुल 21,624 वादों का निस्तारण हुआ। इसके अलावा प्रशासन के कुुल 4,34,527 वादों का निस्तारण किया गया। बैंकों के लोन संबंधी प्रिलिटिगेशन के 2,061 वादों का निस्तारण हुआ। इस मौके पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय देवेंद्र सिंह, बार एसोसिएशन सचिव अजय कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed