फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   44,000 metric tonnes of wheat procured in the district; payments worth 115 crore made.

Saharanpur News: जिले में 44 हजार मीट्रिक टन हुई गेहूं खरीद, 115 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान

Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
44,000 metric tonnes of wheat procured in the district; payments worth 115 crore made.
सहारनपुर। गेहूं खरीद में जिले ने प्राप्त लक्ष्य का 74 फीसदी गेहूं खरीदा। इसके बावजूद जिला प्रदेश में 12 वें स्थान पर है। 96 गेहूं क्रय केंद्रों पर 13,381 किसानों ने गेहूं विक्रय किया। 15 जून को खरीद बंद हो चुकी है। इस वर्ष किसानों को करीब 115 करोड़ रुपये की धनराशि उनके खाते में भेजी गई है।
विज्ञापन


इस वर्ष का लक्ष्य 60 हजार मीट्रिक टन का था। जिलेभर में गेहूं खरीद 30 मार्च से 15 जून के बीच हुई। इस वर्ष 44,375.245 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। सबसे अधिक खरीद खाद्य विभाग के 11 क्रय केंद्रों पर हुई। यहां पर 7150 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन इन केंद्रों पर 8929.762 मीट्रिक टन गेहूं किसानों से खरीदा गया। इसी तरह भारतीय खाद्य निगम के पांच केंद्रों ने भी लक्ष्य 3450 के सापेक्ष 3476 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा। मंडी परिषद ने 657.500 मीट्रिक टन गेहूं को किसानों से क्रय किया।
विज्ञापन

गेहूं उठान के मामले में जिले का प्रदेश में तीसरा स्थान है। क्रय केंद्रों से करीब 99 फीसदी गेहूं को एफसीआई के गोदामों में डिस्पैच कर दिया गया है। इस वर्ष अधिक गेहूं खरीद के पीछे सरकार द्वारा दिए गए मानकों की ढील को माना जा रहा है। मार्च और अप्रैल में बेमौसम बारिश से गेहूं फसल को नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष से अधिक हुई गेहूं खरीद

जिले के वर्तमान 96 क्रय केंद्रों में पिछले वर्ष से अधिक गेहूं खरीद हुई है। पिछले वर्ष लक्ष्य के सापेक्ष 28 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया था।, जबकि लक्ष्य भी करीब 58 हजार मीट्रिक टन का था। हालांकि इस बार भी लक्ष्य शत-प्रतिशत हासिल नहीं हुआ है, लेकिन खरीद पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक है।


जिले में गेहूं खरीद पूरी हो गई है। इस वर्ष 44 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है, जो लक्ष्य का 74 फीसदी है। करीब 115 करोड़ रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी गई है। - संजय श्रीवास्तव, जिला खाद्य विपणन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed