{"_id":"5c4619e3bdec22738d0b5434","slug":"41548098019-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने घुमंतू पशुओं को स्कूल के परिसर में बद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने घुमंतू पशुओं को स्कूल के परिसर में बद किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानौता (सहारनपुर)। गांव काशीपुर में घुमंतू पशुओं से परेशान व गुस्साएं ग्रामीणों द्वारा आवारा पशुओं को घेरकर गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुसा दिया गया। सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया और अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर तुरंत ही घुमंतू पशुओं को देवबंद की गोशाला में भिजवाया।
सोमवार को गांव काशीपुर के ग्रामीणों ने घुमंतू पशुओं को गांव के ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय में घुसा दिया। इससे शिक्षण कार्य बाधित हो गया। सूचना पर मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह, बीडीओ सीपी सिंह व नानौता राजकीय चिकित्सालय की पशु चिकित्साधिकारी डा. प्रियंका शर्मा ने मौके पर पहुंच कर कुछ बछड़ों का बधियाकरण किया गया तो वहीं कुछ बछड़ों को देवबंद स्थित श्रीकृष्ण गौशाला व नकुड़ की रंधावा गोशाला में भिजवाया गया। डा. प्रियंका शर्मा ने बताया कि अभी तक क्षेत्र से करीब 42 घुमंतू पशुओं को विभिन्न गोशालाओं में भिजवाया गया है। वही खंड विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम टिकरौल में गोशाला के लिए चयनित 20 बीघा भूमि पर खुदाई कराते हुए नींव भराई का कार्य चल रहा है। जहां अतिशीघ्र गोशाला का निर्माण किया जाएगा। गोशाला के निर्माण तक अस्थाई गोशाला बनाई जा रही है।