{"_id":"5c3cdc30bdec2273673658d7","slug":"41547492400-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण का पहला दौर पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण का पहला दौर पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर में स्वच्छता सर्वेक्षण का पहला दौर पूरा
चिलकाना (सहारनपुर)। केंद्र सरकार के स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 के लिए नगर पंचायत सुल्तानपुर चिलकाना में स्वच्छता सर्वेक्षण का पहला दौर पूरा हो चुका है। नगर पंचायत को स्वच्छ सर्वे में प्रथम स्थान दिलाने के लिए हुए सर्वे में लोगों से स्वच्छता संबंधी प्रश्न पूछे गये।
स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक काजी सारिक ने कस्बे में नौ दिन तक विभिन्न वार्डों में घूमकर सर्वे किया। सर्वे में विभिन्न वर्गों के 250 लोगों से स्वच्छता के बारे में उनकी राय पूछी गई। इसे आनलाइन विभाग को भेजा गया। सर्वे के दूसरे राउंड में नाली, सड़कों पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। बस स्टैंड के 50 मीटर क्षेत्र में कूड़ादान लगाए गए। स्वच्छ भारत अभियान में प्रथम स्थान लाने के लिए लोगों की राय तथा स्वच्छता संबंधी फोटो को डाउनलोड किया गया। कस्बे में स्वच्छ भारत अभियान में लोगों ने बढ-चढकर भाग लिया तथा बेबाकी से स्वच्छता सबंधी राय को बताया गया।
उधर नगर पंचायत के चेयरमैन अकबर कुरैशी तथा ईओ आलोक कुमार ने बताया कि अभियान में कस्बे को प्रथम रैंकिग में लाने के लिए नगर पंचायत का पूरा स्टाफ लगा हुआ है। कस्बे की जनता से भी अपील की जा रही है कि वह कस्बे को साफ सुथरा बनाने में सहयोग दें। नगर पंचायत के सफाई नायक अखलाक अहमद के नेतृत्व में सफाई कर्मियों की टीम पूरे कस्बे में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगी है।