फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   उद्योग, व्यापार बढे़ तो मिलेगा युवाओं को रोजगार

उद्योग, व्यापार बढे़ तो मिलेगा युवाओं को रोजगार

Tue, 01 Jan 2019 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
उद्योग, व्यापार बढे़ तो मिलेगा युवाओं को रोजगार
सहारनपुर। उद्योगों की तरक्की के लिए कार्य करना है। उद्योग बढे़ंगे तो देश अपने आप तरक्की करेगा। इससे न सिर्फ युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मुहैया होंगे बल्कि देश को राजस्व भी ज्यादा मिलेगा। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए संसाधन के लिए जद्दोजहद की जाएगी। प्राथमिकता देते हुए संगठन की मजबूत किया जाएगा। -- कृष्ण राजीव सिंघल, चेयरमैन, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन।
विज्ञापन


- उद्योगों को इंस्पेक्टर राज और आए दिन हो रहे सर्वे आदि से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा। नए उद्योगों को स्थापित करने में पूर्ण सहयोग किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने योजनाएं तो काफी अच्छी लांच की हुई हैं, लेकिन धरातल पर नहीं उतरने के कारण योजनाओं का सही लाभ उद्यमियों को नहीं मिल पा रहा है। उद्यमियों को इन योजनाओं को लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

--- शिवकुमार गौड़, जिलाध्यक्ष, सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन।

--व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए एफडीआई और ई कॉमर्स के विरुद्ध संघर्ष जारी रहेगा। देश भर में इसके लिए आंदोलन किया जाएगा। हमारा संकल्प नए वर्ष में व्यापारियों को इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का है। इसलिए रणनीति तैयार है। साथ ही जीएसटी में व्याप्त विसंगतियों से व्यापारियों को राहत दिलाने के लिए जद्दोजहद रहेगी।-- विमल विरमानी, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- नए वर्ष में संगठन के संकल्पों में पहला कपडे़ से जीएसटी को समाप्त कराने का है। साथ ही जीएसटी में व्याप्त जटिलताओं से व्यापारियों को मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। नोटबंदी और जीएसटी की जटिलताओं का व्यापार पर विपरीत असर पड़ा है। टैक्स सिंगल प्वाईंट पर लगना चाहिए।--- राधेश्याम नारंग, प्रांतीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed