{"_id":"5bfee0debdec22416f231cd4","slug":"41543430366-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 85837 बच्चों को लगाया गया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 85837 बच्चों को लगाया गया टीका
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मिजिल्स रुबेला टीकाकरण के तहत जनपद में दो दिन में 85 हजार 837 बच्चों को टीके लगाए गए हैं। यह जानकारी चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई अभियान की समीक्षा बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी रेनु तिवारी कर रही थीं।
जिला प्रतिरक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने मुख्य विकास अधिकारी को बताया कि मिजिल्स रुबेला अभियान के अंतर्गत पहले दिन यानी 26 नवंबर को जनपद के 47 हजार 527 बच्चों को टीके लगाए गए, जबकि दूसरे दिन 27 नवंबर को 48 हजार 310 बच्चों का टीकाकरण हुआ। दो दिनों में कुल 85 हजार 837 बच्चों को टीकाकरण किया जा चुका है। जनता से अपील की गई कि अपने नौ माह से 15 वर्ष तक की आयु के समस्त बच्चों को मिजिल्स रुबेला का नि:शुल्क टीका जरूर लगवाएं। कहा कि मिजिल्स रुबेला अभियान 26 नवंबर को शुरू हुआ है, जो नियमित टीकाकरण के दिवसों (बुधवार/शनिवार) एवं राजकीय अवकाशों को छोड़कर पांच सप्ताह तक चलाया जाएगा। पहले दो सप्ताह स्कूल (सरकारी, प्राइवेट, मिशनरी, मदरसे, मांटेसरी इत्यादि) अगले दो सप्ताह समुदाय आधारित क्षेत्रों तथा अंतिम एक सप्ताह छूटे हुए क्षेत्रों में बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा।