फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बैडमिंटन में रमन और प्रदीप का जलवा

बैडमिंटन में रमन और प्रदीप का जलवा

Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन में रमन और प्रदीप का जलवा
चिलकाना (सहारनपुर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पटनी में चल रही डीएलएड प्रशिक्षुओं की 2017-18 सत्र की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बैडमिंटन एकल में रमन तथा युगल में रमन और प्रदीप ने बाजी मारी। बुधवार को पटनी स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में डीएलएड प्रशिक्षुओं की वॉलीबाल प्रतियोगिता में एसआरसी गागलहेड़ी की टीम प्रथम रही, जबकि डायट पटनी दूसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल बालक वर्ग में हरी कालेज नकुड की टीम विजयी रही जबकि डायट पटनी की टीम दूसरे स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन के बालक एकल मुकाबले में रमन प्रथम रहे तथा नवीन द्वितीय रहे। जबकि युगल मुकाबले में एसआरसी गागलहेड़ी के रमन और प्रदीप विजयी रहे तथा इस वर्ग में उपविजेता डायट के नवीन तथा हिमांशु रहे। बैडमिंटन एकल बालिका वर्ग में अंजली जागिड़ विजेता तथा उपविजेता वसुंधरा सिरोही तथा युगल बालिका में डायट पटनी की वसुंधरा और रोशन प्रथम रही, जबकि उपविजेता अंजली जागिड़ तथा अंजली रही।
विज्ञापन

डायट प्राचार्य राज सिंह यादव ने बताया कि जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 30 नवंबर को गोचर महाविद्यालय रामपुर मनिहारान में किया जाएगा। निर्णायक मंडल में विवेक चौहान, फैसल खान तथा पवन कुमार रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में प्राचार्य राजसिंह यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता मूलचंद वर्मा, डा. देवेंद्र कुमार, तेजपाल सिंह मलिक, सतीश राणा, नारायण शर्मा, सौरभ कुमार, रविंद्र कुमार, कश्फी सुल्ताना, महेंद्र जोशी, अमित कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed