{"_id":"5be098d9bdec226989663dbb","slug":"41541445849-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोष व्यक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोष व्यक्त
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकुड़। भाकियू अंबावत की मासिक बैठक में किसानों ने गन्ना मूल्य घोषित नहीं होने पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार से गन्ने का रेट कम से कम चार सौ रुपये प्रति कुंतल घोषित किए जाने की मांग की। किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित छह सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपकर समाधान की मांग की है। सोमवार को ब्लाक प्रांगण में आयोजित भाकियू अंबावत की मासिक बैठक में किसानों ने कहा कि पेराई सत्र चालू होने के बावजूद सरकार द्वारा गन्ने का अभी तक भाव घोषित नही किए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। कहा कि बढ़ती महंगाई एवं फसलों पर आने वाली लागत को ध्यान में रखते हुए सरकार को शीघ्र ही गन्ने का रेट कम से कम चार सौ रुपये प्रति कुंतल घोषित करना चाहिए। इस मौके पर सर्वसम्मति से सोमसिंह ढोल्लामाजरा को नकुड़ ब्लाक अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की गई। बैठक के पश्चात किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम युगराज सिंह को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर किसानों की विभिन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। कंवरपाल सिंह, विक्रम सिंह, देवी सिंह, प्रवीण राठौर, राजेश प्रधान, भोपाल सिंह, साहब सिंह, हरवीरसिंह, अजब सिंह, जगत सिंह, दीपक, छोटा आदि रहे।
विज्ञापन