फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   28 अक्तूबर से चलना शुरू होंगी शुगर मिलें

28 अक्तूबर से चलना शुरू होंगी शुगर मिलें

Sat, 20 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
28 अक्तूबर से चलना शुरू होंगी शुगर मिलें
28 अक्तूबर से चलना शुरू होंगी शुगर मिलें
विज्ञापन

सहारनपुर। गन्ना सुरक्षण को अंतिम रूप देने में जुटे गन्ना विभाग को जनपद में शुगर मिलों के 28 अक्तूबर से 6 नवंबर तक चलने की उम्मीद है। विभाग सोमवार तक गन्ना सुरक्षण के फाइनल होने की संभावना जताते हुए मिलों का समय से पेराई सत्र प्रारंभ करने के लिए निगरानी भी कर रहा है। जिले में सबसे पहले सहकारी क्षेत्र की नानौता शुगर मिल 28 अक्तूबर को चलने की संभावना है, जबकि सहकारी क्षेत्र की सरसावा सबसे आखिर में छह नवंबर को चलेगी।

जनपद में गत वर्ष के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत बढे़ क्षेत्रफल को देखते हुए शुगर मिलों को जल्द चलवाने की कवायद चल रही है। पिछले सीजन में जहां तीन नवंबर से जनपद में शुगर मिलें चलना शुरू हुई थीं, जबकि जनपद में इस बार सहकारी क्षेत्र की नानौता शुगर मिल के 28 अक्तूबर को चलने की संभावना है। इसके बाद निजी क्षेत्र की शुगर मिलें अपना पेराई सत्र प्रारम्भ करेंगी। जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि शुगर मिलों ने पेराई सत्र शुुरू करने का कार्यक्रम दे दिया है। उन्होंने बताया कि नानौता ने 28 अक्तूबर, देवबंद ने 29-30 अक्तूबर, गांगनौली, गागलहेड़ी एवं शेरमऊ ने चार नवंबर और सरसावा ने छह नवंबर को पेराई सत्र प्रारंभ करने का कार्यक्रम दिया है। उम्मीद है कि तय तारीखों पर ही जनपद की सभी शुगर मिलें चल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed