{"_id":"5b4e3aa34f1c1b4b748b580c","slug":"41531853475-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर चेकिंग, 128 यात्रियों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर चेकिंग, 128 यात्रियों को पकड़ा
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर चलाए गए टिकट चेकिंग अभियान के दौरान 128 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा। जबकि आरक्षित श्रेणी के डिब्बों में यात्रा करने तथा अन्य मामलों में कुल 353 यात्रियों से एक लाख 38 हजार 20 रुपये वसूल किए गए।
मंगलवार को अंबाला डिवीजन की सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ द्विवेदी के निर्देशन में सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों की टीम ने चेकिंग की। टीम में शामिल 30 टीटीई ने रेलवे स्टेशन अलग-अलग प्लेटफार्मों पर यात्रियों की टिकट चेक किए। 128 यात्री बेटिकट मिले जिनसे 38 हजार 470 रुपये वसूल किए। जबकि आरक्षित डिब्बों में यात्रा करने, सामान लाने, गंदगी फैलाने, लाइन पार करने समेत अलग-अलग मामलों में 225 यात्रियों से 99 हजार 550 रुपये का जुर्माना वसूल किया। कुल 353 यात्रियों से 1 लाख 38 हजार 20 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।