फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पॉलिथीन पर प्रतिबंध का पहले दिन नहीं दिखा असर

पॉलिथीन पर प्रतिबंध का पहले दिन नहीं दिखा असर

Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन पर प्रतिबंध का पहले दिन नहीं दिखा असर
पॉलिथीन पर प्रतिबंध का पहले दिन नहीं दिखा असर
विज्ञापन

सहारनपुर। पॉलिथीन पर प्रतिबंध का असर पहले दिन बेअसर नजर आया। प्रशासन की ओर से भी पॉलिथीन की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया। इसके चलते दुकानदार बेखौफ नजर आए और पूर्व की तरह ग्राहकों को पॉलीथिन में ही सामान थमाया।
प्रदेश में 15 जुलाई से 50 माइक्रॉन से नीचे की पॉलिथीन और प्लास्टिक के चाय के कप और गिलास की बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध लागू किया गया है। जिला प्रशासन ने दो दिन पहले बैठक कर पॉलिथीन पर बैन को लेकर बैठक की थी। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी और डीएम आलोक कुमार पांडेय ने जनपदवासियों से स्वेच्छा से पॉलीथिन त्यागने की अपील की थी। मगर प्रतिबंध के पहले दिन रविवार को अपील और प्रतिबंध का असर नजर नहीं आया। सभी बाजारों में तमाम दुकानदार प्रतिदिन की तरह पॉलिथीन में सामान थमाते नजर आए। फल और सब्जी की रेहड़ियों और दुकानों पर भी पॉलिथीन पूर्व की तरह इस्तेमाल होती दिखी। मंडी में थड़ा लगाने वाले सब्जी विक्रेता इकबाल अहमद ने बताया कि लोग थैला लेकर नहीं आते हैं। इसकी वजह से उन्हें पॉलिथीन में ही सब्जी बेचनी पड़ती है। यदि पॉलीथिन ें सब्जी देने से इनकार करते हैं तो ग्राहक छोड़कर दूसरी दुकान पर चला जा रहा है। सब्जी बेच रहे मंसूर का भी कुछ ऐसा ही कहा। मंडी की ही बगल में किरयाने की दुकान चलाने वाले राजकुमार गुप्ता ने बताया कि लोगों ने थैला लेकर चलना छोड़ दिया है। यदि किसी ग्राहक को दो या चार किलो चीनी या दालें चाहिएं तो वह कागज के लिफाफे में नहीं दी जा सकती। 50 माइक्रोन से ऊपर की थैलियां बाजार में उपलब्ध नहीं हैं। दुकानदारी चलाने के लिए मजबूरन पहले से खरीदी गई पॉलिथीन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। उधर, प्रशासन या नगर निगम की ओर से भी पॉलिथीन पर रोक लगाने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया गया।
विज्ञापन

---------------------------------------
कुछ ही दुकानदारों में दिखा कार्रवाई का डर
कुछ छोटे दुकानदारों में कार्रवाई का डर है। पहले तो वह ग्राहकों को सामान सौंपते हुए पॉलिथीन न होने की बात कह रहे हैं। मगर ग्राहक के सामान छोड़कर जाने या जबरन मांगने पर पॉलिथीन में सामान थमा रहे हैं। तोता चौक के कई दुकानदारों ने शनिवार से पॉलिथीन में सामान देना बंद किया हुआ है। बाजार में भी मुश्किल से दो प्रतिशत लोग थैला लेकर आने की बात ग्राहकों से कहते सुने।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------
आज फिर निकलेगी जागरूकता रैली
नगर निगम ने दो दिन पहले ही पॉलिथीन पर बैन के समर्थन में जन जागरूकता रैली निकाली थी। इसके माध्यम से लोगों से स्वेच्छा से पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने की अपील की गई थी। नगर निगम सोमवार को फिर से ऐसी ही रैली निकालने वाला है, जिसमें आईटीसी के लोग भी साथ रहेंगे। सुबह दस बजे नगर निगम में सभा होगी, जिसके बाद रैली निकाली जाएगी।

---------------------------------------
नगर निगम के चार इंसपेक्टर का ट्रांसफर हो गया है। इसकी वजह से रविवार से पॉलिथीन के खिलाफ अभियान नहीं चल सका है। मगर हमारी सोच यही है कि लोग अपने आप ही पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद कर दें। इससे कि नगर निगम को कार्रवाई न करनी पड़े। पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करने के लिए व्यापारियों और दुकानदारों को कुछ समय दिया जाएगा। यदि पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं रुका तो नगर निगम फिर दूसरा कदम उठाएगा।
डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed