{"_id":"5b0ef48f4f1c1ba96e8b571c","slug":"41527706767-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुकसान का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुकसान का आरोप
Updated Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी बोरे कम रेट पर बेचने का आरोप लगाया
नानौता। भारतीय किसान संगठन (अराजनैतिक) की बैठक में किसान सहकारी चीनी मिल पर चीनी बोरे कम रेट पर बेचकर बड़ा नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया। इसके साथ ही इसमें हुए गोलमाल की जांच कराने की मांग की गई।
नानौता स्थित किसान सहकारी चीनी मिल के सभागार में आयोजित भारतीय किसान संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह ने आरोप लगाया कि चीनी मिल में करीब एक लाख तीस हजार चीनी बोरों को बाजारी रेट से लगभग 400 रुपये प्रति क्विंटल कम रेट पर बेच दिया गया है। इससे चीनी मिल को लगभग चार करोड़ नुकसान पहुंचाया गया है। इसके चलते किसानों ने संगठित होकर लगभग 40 हजार बोरे उठाने से रुकवा दिए हैं। संगठन ने इस मामले में जिलाधिकारी, गन्ना आयुक्त लखनऊ और मुख्यमंत्री के नाम शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। बैठक के दौरान सुरेश त्यागी, राजकुमार, जवाहर सिंह, हरेंद्र सिंह, कंवर सिंह, विरेंद्र कुमार, सतपाल सिंह, डा. तौफीक, जसवीर सिंह, सुनील कुमार आदि रहे।