{"_id":"5afb2dc74f1c1b1a5e8b4beb","slug":"41526410695-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनि जयंती पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनि जयंती पर निकाली शोभायात्रा
Updated Wed, 16 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनि जयंती पर निकाली शोभायात्रा
गंगोह। जोशी समाज के लोगों ने मंगलवार को शनि देव महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। इस मौके पर बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई।
मंगलवार को शनि जयंती के अवसर पर महादेव कुटी से शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर फीता काट कर शोभा यात्रा की शुरुआत संस्थाध्यक्ष नरेश कुमार जोशी ने की। बैंड बाजे के साथ यहां से प्रारंभ की गई यात्रा नानौता चौक, राम बाग रोड, शिव चौक, पीठ बाजार, ईशरा, कानूनगोयान, मेन रोड होते हुए वापस महादेव कुटी पर आकर संपन्न हुई। समाज के लोगों व श्रद्धालुजन द्वारा इस अवसर पर शनि देव महाराज का गुणगान भी किया गया। बुधवार को महादेव कुटी पर ही जन कल्याण यज्ञ का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के लोग आहुति देंगे। यज्ञ के बाद विश्व के कल्याण के लिए प्रार्थना और महाआरती होगी। पूर्णाहुति के बाद महादेव कुटी पर ही भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा में राजकुमार जोशी, नरेश कुमार, आनन्द, नीरज, सोनू, संदीप, आदित्य, दीपक, कन्हैया, विक्की, माया, रेखा, बिंदु, प्रेमवती, भावना, रचना आदि शामिल रहे।