{"_id":"5af09d624f1c1b87648b64e8","slug":"41525718370-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम को लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम को लेकर प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की
Updated Tue, 08 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मौसम विभाग द्वारा सात और आठ मई को आंधी तूफान की आशंका का एलर्ट जारी होने के बाद प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें निर्देश दिए गए हैं कि सभी अपने तहसीलों में 24 घंटे क्रियाशील रहकर लोगों को जागरूक करें। पांच दिन पहले आए तूफान में बालिका समेत दो की मौत हो गई थी। इसके चलते प्रशासन इस मामले पर संवेदनशीलता बरत रहा है।
मौसम विभाग द्वारा आंधी तूफान की आशंका को लेकर जारी किए गए एलर्ट को लेकर जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा कि सभी उप जिलाधिकारी दैवीय आपदा को लेकर सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने ओलावृष्टि, आंधी, तूफान और बिजली गिरने आदि की आशंका जाहिर की है। किसी भी दैवीय आपदा से निपटने के लिए प्रशासनिक अमले को इन दिनों 24 घंटे क्रियाशील रहने और लोगों को इससे बचाव के लिए जागरूक करने आदि के निर्देश दिए गए। एडवाइजरी में दैवीय आपदा के दौरान होने वाली जनहानि, पशु और फसलों की हानि के बारे में मुख्यालय को अपडेट कराते हुए तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार ने बताया कि आंधी तूफान की आशंका के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन पूरी मुस्तैदी से अपने काम मेेेें जुटा है।
--------------------
आशंका ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आंधी तूफान के अलर्ट ने लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा दिया है। पिछले दिनों जिले में बिजली गिरने की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के एलर्ट से लोग दिन भर स्कूलों की छुट्टी आदि के बारे में पूछते रहे।
विज्ञापन
-------------------------
मौसम विभाग के अलर्ट के मद्देनजर जिले भर में पुलिस और तहसील कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन टीम हर स्थिति से निपटने को पूरी तरह तैयार है।
पीके पांडेय, जिलाधिकारी।