{"_id":"5ae0d0c94f1c1b63098b6695","slug":"41524682953-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुचि के अनुुरूप लक्ष्य चुनें : अरशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुचि के अनुुरूप लक्ष्य चुनें : अरशी
Updated Thu, 26 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुचि के अनुुरूप लक्ष्य चुनें : अरशी
देवबंद। श्री रामकृष्ण इंटर कालेज में बुधवार को हुए व्याख्यान में छात्रों को बताया गया कि वे अपनी रुचि, क्षमता और व्यक्तित्व के अनुसार अपना लक्ष्य चुन सकते हैं। इससे उन्हें भविष्य संवारने में आसानी होगी।
कार्यक्रम में मुख्य काउंसलर नौशाद अरशी ने बताया कि छात्रों को गंभीरता से भविष्य की योजनाएं बनानी चाहिएं। विशेष शक्तियों, कमजोरियों, रुचि, योग्यता और व्यक्तित्व का आंकलन करते हुए ही कोई क्षेत्र चुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकतर युवा अपने गुणों और क्षमता का सही आंकलन न कर पाने के कारण आगे नहीं बढ़ पाते हैं। उन्हाेंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्रवृत्ति तथा शैक्षिक ऋण की सहायता से अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने छात्रों को संपूर्ण मनोयोग से अपने लक्ष्य को चुनने तथा सफलता की राह पर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर मुकुल, दिशा, अपूर्वा, फौजिया, आकाशदीप, मुकेश, शुऐब आदि मौजूद रहे।