फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दांत के रोगों पर सेमिनार 17-31-10

दांत के रोगों पर सेमिनार 17-31-10

Mon, 02 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
दांत के रोगों पर सेमिनार 17-31-10
दांतों के सुरक्षा कवच को तोड़ रहा पानी का भारीपन
विज्ञापन


सहारनपुर। सहारनपुर का पानी भारी (हेवी वाटर) होने की वजह से यह लोगों में बीमारियां बांट रहा है। एक ओर जहां लोगों में पथरी की शिकायतें मिल रही हैं। वहीं दूसरी ओर यह दांतों के सुरक्षा कवच को भी डैमेज कर रहा है। यह बात वरिष्ठ दंत रोग चिकित्सक डॉ. पंकज खन्ना ने कही। वह रविवार को डॉ. अंबेडकर चौक स्थित एक होटल सभागार में एडवांस डेंटल मास्टर्स प्रोग्राम में बोल रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने दीप जलाकर किया। डॉ. खन्ना ने बताया कि सहारनपुर के पानी में भारीपन है। यह लोगोें में पत्थरी की समस्या पैदा कर रहा है। इसके अलावा पानी का भारीपन दांतों के लिए भी खतरनाक है। यह दांतों की ऊपरी लेयर जो दांतों की सुरक्षा करती है। उसे खत्म कर देता है, जिसके बाद दांत में कीड़ा लगने की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में हमें चाहिए कि पानी को या तो उबालकर पीये या फिर आरओ का पानी इस्तेमाल करें। इसके अलावा उन्होंने जंक फूड को भी दांतों के लिए बेहद खतरनाक बताया। सलाह दी कि शाम को जंक फूड खाने वालों को रात में सोने से पहले अच्छे से ब्रश करना चाहिए।

सेमिनार में दांतों के इलाज की नई चिकित्सा पद्घति सिंगल सिटिंग रूट कैनन पर भी मंथन हुआ। लखनऊ से आए डॉ. प्रवीण राही, डॉ. ध्रुव अरोड़ा और डॉ. अगम भटनागर ने बारी-बारी से दांतों की अत्याधुनिक तकनीक की जानकारी दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मनप्रीत बित्रा, सचिव विक्रांत मेहंदीरत्ता ने अपने अनुभवों को साझा किया। डॉ. समित जैन सिंगल सिटिंग रूट कैनन के बारे में जानकारी दी। अब नई विधि से दांतों की कमी को दूर किया जा सकता है। दांतों को हड्डी के भीतर लगाया जा सकता है और यह सफल विधि के रूप में सामने आ रही है। कार्यक्रम में डॉ. ऋषि रंजन, डॉ. लूथरा, डॉ. मुकेश नौसरान, डॉ. आशीष जैन, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. हरमन, डॉ. फैसल खान, डॉ. आयुष धवन, डॉ. वैशाली, डॉ. सुरभि, डॉ. दिविशा, डॉ. प्रवेज, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. भरत, डॉ. शरद, डॉ. असलम, डॉ. अमित मिगलानी, डॉ. नैंसी मिगलानी, डॉ. गीता वर्मा, डॉ. सुधीर तोमर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed