फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्मार्ट सिटी की सड़कों पर विचरण नहीं कर सकेंगे पशु

स्मार्ट सिटी की सड़कों पर विचरण नहीं कर सकेंगे पशु

Mon, 26 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी की सड़कों पर विचरण नहीं कर सकेंगे पशु
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना में शामिल हो जाने के बावजूद शहर की सड़कों पर आवारा और पालतू पशुओं का विचरण जारी है। सड़कों पर विचरण करने वाले यह पशु प्रतिदिन सड़क हादसों की वजह भी बन रहे हैं। अब नगर निगम ने सभी तरह के पशुओं को सड़कों से हटाने के लिए विशेष प्लान तैयार किया है। जिसमें कांजी हाउस भी खोलने की तैयारी है।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर कचहरी पुल के पास रीडर्स पैराडाइज के सामने सुबह-सुबह दो दर्जन से अधिक गायों को खड़े देखा जा सकता है। कई बार यह गाय सड़कों के बीच में पसर कर बैठ जाती हैं, जिसकी वजह से ट्रैफिक प्रभावित हो जाता है। मंडी समिति क्षेत्र में चूंकि सब्जी और फलों की मंडी लगती है। ऐसे में सब्जियों और फलों का कचरा खाने के लिए गाय और अन्य जानवर सड़कों पर खुला घूमते हैं। बेहट बस स्टैंड के पास घास कांटा होने की वजह से वहां भी पशु सड़कों पर घूमते हैं। गायों के अलावा अन्य पशुओं का पालन भी शहर में बड़े पैमाने पर होता है। लोगों ने इन पशुओं को घरों के आसपास पाला हुआ है। दिन भर सड़कों और गलियों में विचरण करने की वजह से लोगों को परेशानी रहती है। मगर अब स्मार्ट सिटी योजना में चयन के बाद नगर निगम इसके स्थाई इलाज की तैयारी में है। पशुओं को सड़कों से उठाने के लिए सबसे पहले कांजी हाउस बनाया जाएगा। जिसके लिए नगर निगम के पास मंडी क्षेत्र में काफी जमीन भी पड़ी है। नगर निगम पशुओं को उठाकर कांजी हाउस में बंद करेगा। पशु पालक द्वारा पशु छुड़ाने पर अर्थिक दंड देना होगा।
विज्ञापन

शहर से बाहर जाएंगी डेयरियां
नगर निगम सड़कों पर चलने वाली गाय और भैंस की डेयरियों को भी शहर से बाहर करने की तैयारी में है। नगर निगम इसके लिए डेयरी संचालकों को नोटिस जारी कर रहा है। जिसमें डेयरियों को शहर से बाहर ले जाने की बात कही गई है। गौरतलब है कि चकराता रोड समेत अनेक मार्गों पर बड़ी संख्या में डेयरियां सड़कों पर चल रही हैं। पशुओं के सड़क पर बांधने के कारण सड़क संकरी हो रही है। साथ ही यहां दुर्गंध भी रहती है, जो राहगीरों को परेशान करती है। इसके अलावा बीमारियां फैलने का खतरा अलग से रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर विचरण करने वाले सभी पशुओं को हटाने के लिए हम अभियान चलाने जा रहे हैं। इसके अलावा सभी प्रकार के पशुओं का पालन भी शहर से बाहर होगा, जिसमें डेयरियां भी शामिल हैं। शहर के बीच में डेयरियां और पशु पालन होना कई तरह से नुकसानदायक है। जिसमें सबसे अधिक खतरा बीमारियां फैलने का रहता है।
गौरव वर्मा, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed