फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   दिन भर जाम में फंसा रहा शहर, परेशान रहे लोग

दिन भर जाम में फंसा रहा शहर, परेशान रहे लोग

Sat, 24 Mar 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दिन भर जाम में फंसा रहा शहर, परेशान रहे लोग
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी का ख्वाब देख रहे सहारनपुर के लिए शहर का जाम ही मुसीबत बन गया है। शहर की एक के बाद एक करके सभी प्रमुख सड़कें जाम हो गईं, चौराहे जाम हो गए, लोग इस जाम में उलझकर रह गए। दस मिनट के रास्ते के लिए एक घंटे का समय लगने से लोग परेशान हो गए। लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

सहारनपुर एक ओर तो स्मार्ट सिटी के लिए कदम बढ़ा रहा है, दूसरी ओर स्मार्ट सिटी की राह में शहर का जाम रास्ता रोके खड़ा है। शहर के जाम की समस्या कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह 9 बजे से ही शहर की सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। ऐसी सड़कें जिन पर पहले कभी जाम की समस्या नहीं आई, वे सड़कें जाम से जूझती नजर आईं। सहारनपुर का दिल्ली रोड, कचहरी पुल, अस्पताल पुल, बाजोरिया रोड जो शहर ही नहीं जिले की सबसे चौड़ी सड़कों में शुमार हैं, इन सड़कों पर शाम 4 बजे तक भी इतना जाम लगा रहा कि लोगों को आधा से एक घंटे तक वाहनों को रेंग-रेंग कर चलाना पड़ा। सबसे अधिक जाम की हालत अस्पताल पुल, कलक्ट्रेट तिराहा, कचहरी तिराहा, घंटाघर तथा बाजोरिया रोड पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलियों में रास्ता तलाशते रहे
शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम लगने के बाद दुपहिया वाहन ही नहीं कार चालक भी गलियों में रास्ता तलाशते हुए निकलने का प्रयास करते नजर आए। देहरादून से घंटाघर चौक की ओर जाने वाली सड़क से लोगों ने एसएएम इंटर कॉलेज के नजदीक से गली से होकर गुजरने लगे, जिससे वहां भी वाहन फंस गए। यही हालत सदर कोतवाली के बराबर गली में हो गई। वहां भी सदर तिराहे पर जाम लगने के बाद वाहनों का निकलना शुरू हो गया। कोर्ट रोड पर जाम लगने के चलते हाथी गेट से अंदर गली से होकर वाहन गुजरने लगे।


बाईपास बनेगा, तो जाम से काफी राहत मिलेगी
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि शहर को व्यवस्थित करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। अधिकांशत: जाम की स्थिति स्कूलों की छुट्टी के समय आ रही है। ट्रकों का भी शहर के बीच से आवागमन हो रहा है। बाईपास का निर्माण तेजी हो रहा है। बाईपास बनने के बाद ट्रकों का डायवर्जन हो जाएगा। इससे जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed