{"_id":"5aac0c994f1c1bbb758b5ea7","slug":"41521224857-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। निर्धारित शिक्षण शुल्क नहीं देने का आरोप लगाते हुए प्राईवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन ने शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया और निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन के पुतले की शवयात्रा निकालकर दहन किया। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने कौशल विकास मेले के बहिष्कार करने और संबंधित मंत्री का घेराव करने की चेतावनी भी दी।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट तिराहे पर पुतला फूंकने के बाद एसोसिएशन के संयोजक डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि राज्य सरकार ने भारत सरकार के आदेश और हाईकोर्ट के निर्णय की धज्जियां उड़ाते हुए 40 रुपये फीस का निर्धारण किया है। जबकि यह शिक्षण शुल्क 16500 था। हमने इसे 36 हजार रुपये करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में शनिवार को होने वाले कौशल विकास मेले का बहिष्कार किया जाएगा और कौशल विकास मंत्री का घेराव भी किया जाएगा। उन्होंने मंत्री को काले झंडे दिखाने की चेतावनी भी दी। सोनवीर और संजय गुप्ता ने कहा कि यदि सरकार हमारा निर्धारित शिक्षण शुल्क नहीं देगी तो हम प्रदेश के लाखों छात्रों को पोर्टल पर वेरीफाई ही नहीं करेंगे। जिससे बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। अरविंद सैनी, संदीप सैनी, विक्रांत, रमन भारती, नीरज कुमार, सीपी सिंह, संजय शर्मा, अजय जैन, पंकज कांबोज, जितेंद्र यादव, कपिल सैनी, मनोज, संदीप, रविकांत, सुलेमान आदि रहे।