{"_id":"5aaab54d4f1c1ba9758b5aa4","slug":"41521136973-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश स्वच्छ बनाने में प्रत्येक व्यक्ति समझे अपनी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश स्वच्छ बनाने में प्रत्येक व्यक्ति समझे अपनी जिम्मेदारी
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। स्वच्छ भारत मिशन को लेकर चाइल्ड लाइन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने का आह्वान किया।
जनता रोड स्थित बालगृह में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मान सिंह ने की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वे देश को स्वच्छ बनाने में अपनी जिम्मेदारी समझे। भारत को स्वच्छ देश बनाना राष्ट्रपति महात्मा गांधी का सपना था। इसलिए इस अभियान की शुरूआत भारत सरकार ने महात्मा गांधी की जयंती पर की। लेकिन उनका सपना पूरा करने में हम अभी भी असफल हैं। इसलिए हमें पहले अपने मन को स्वच्छ रखना होगा। अगर मन स्वच्छ रहेगा तो ही समाज स्वच्छ होगा। चाइल्ड लाइन निदेशक मंसूर हुसैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति समाज में किसी न किसी रूप में अपना योगदान दे रहा है। उसका सामाजिक, धार्मिक व नैतिक कर्तव्य है कि स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाए। वीरेंद्र कुमार, जुमला सिंह, पूनमराज, अरशद, मुनेश शर्मा, वीपी सिंह, पिंकी, रवि आदि मौजूद रहे।