{"_id":"5aaab53e4f1c1b21578b4e9b","slug":"41521136958-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया
अंबेहटा (सहारनपुर)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब की ओर से सीएस दयांनद इंटर कालेज में हुए कार्यक्रम में विज्ञान पर आधारित कुछ चमत्कार दिखाए गए। इसके साथ ही अंधविश्वास से दूर रहने का संदेश दिया गया।
विद्यालय परिसर में हुए कार्यक्रम का उद्घाटन मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष पवन सिंह राठौर और चेयरपर्सन के पति इनाम शाकिर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। राठौर ने कहा कि हर चमत्कार पर वैज्ञानिक सिद्धांतों का प्रभाव होता है। इसे पाखंडी लोग जादू का रूप देकर लोगों को बेवकूफ बनाने का काम करते हैं। इस तरह के भ्रामक चमत्कारों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में विज्ञान का खास महत्व है और इसके प्रयोग हमारे लिए बेहद उपयोगी है। कुरुक्षेत्र से आए राजपाल पांचाल ने जीभ में त्रिशूल आर पार करना, जग से पानी गायब करना, मुंह में आग जलाना, हाथों पर जलती आग फेरना सहित अनेक हैरतअंगेज वैज्ञानिक चमत्कारों का प्रदर्शन करते हुए इनकी वास्तविकता से लोगों को अवगत कराया।
इस दौरान सियाराम इंटर कालेज गागलहेडी के प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक डा. संजय जैन ने अंधविश्वास दूर करने की शपथ दिलाई। संचालन विद्यालय के विज्ञान अध्यापक राजेंद्र प्रसाद ने किया। प्रबंधक नरेश शर्मा, चौधरी फैय्याज अहमद, मास्टर पितांबर सिंह, यशपाल सिंह, डा0 रफल, गिरधर लाल, रामकुमार शर्मा, सतीश भट्ट, प्रधानाचार्य राजुकमार कटारिया, चैन सिंह, मेहर सिंह, रामबीर सिंह, तरूण कुमार, सन्नी, मीनाक्षी शर्मा, नसरीन आदि उपस्थित रहे।