{"_id":"5a5f98864f1c1b72268b4f54","slug":"41516214406-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। विभिन्न मांगो को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हकीकतनगर स्थित धरना स्थल पर एकत्र होकर हड़ताल रखी। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंची और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
जिलाध्यक्ष सुलेलता पंवार ने कहा कि मांगों को पूरा कराने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूर्व में दो माह की हड़ताल रख चुकी है, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों को दरकिनार किया। हड़ताल के दौरान का उनका मानदेय रोक दिया गया। शासन-प्रशासन ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाने का काम किया। मगर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हार मानने वाली नहीं है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रमोशन के लिए उम्र की पाबंदी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सरकार सेे राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग की।
उधर, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन और रसोईया महासंघ ने मांगो को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। जिलाध्यक्ष कुर्रत ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काफी समय से संघर्ष कर रही हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगो पर ध्यान नहीं दे रही है। मांगे पूरी नहीं होने पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल रखी जाएगी। सुनीता शर्मा, अर्चना शर्मा, प्रतिभा, नीलम शर्मा, रीता चौधरी, नीलम शुक्ला, सुमन अग्रवाल, इशरत जमाल, अंजू सैनी, सरोज बाला, चांद बीबी, मुकेश, मुनेश, ज्योति, ललीता देवी, तिलकराज, मोहतर फात्मा, कविता, अनीता, आंचल, दीपा, ममता, उर्मिला, कौशल, सोनिया, कमलेश, मधुबला, गजाला, शमा, रेशमा, नफीस अहमद, मुकर्रम, मुनेश, सुनील, अलीशेर, इकबाल मौजूद रहे।