फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तीसरे दिन फोर्स नहीं मिलने से रुका अभियान

तीसरे दिन फोर्स नहीं मिलने से रुका अभियान

Thu, 11 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन फोर्स नहीं मिलने से रुका अभियान
तीसरे दिन फोर्स नहीं मिलने से रुका अभियान
विज्ञापन

सहारनपुर। दो दिन आधा-अधूरा अतिक्रमण हटाने के बाद अभियान का दम निकल गया है। बुधवार को पहले तो नगर निगम की टीम ही एकजुट नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस फोर्स नहीं मिलने की वजह से अभियान टाल दिया गया।
नगर निगम का चुनाव होने के बाद महापौर संजीव वालिया ने प्रदेश सरकार के आदेश का हवाला देते हुए अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने का दावा किया था। उन्होंने डीएम और नगरायुक्त से वार्ता के बाद सख्ती के साथ अतिक्रमण हटवाने की बात कही थी। चार जनवरी को नगर निगम की टीम ने अभियान की शुरूआत की। दिल्ली रोड पर केवल रेहड़ियों और खोखों को हटवाया गया, जबकि बड़े दुकानदारों के अतिक्रमण को छोड़ दिया गया। अभियान के चंद घंटों बाद फिर से रेहड़ियां सड़कों पर आ गईं।
विज्ञापन

मंगलवार को दूसरे दिन निगम की टीम पुलिस बल के साथ अंबाला रोड पर अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। मगर नगर निगम और पुलिसकर्मियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद पुलिस बीच में से ही वापस लौट गई। अभियान का तीसरा दिन बुधवार को था। घंटाघर से अंबाला रोड पर अतिक्रमण हटाया जाना था। पहले तो दोपहर एक बजे तक नगर निगम की टीम ही इकट्ठा नहीं हो सकी। नगर निगम की टीम किसी तरह तैयार हुई तो पुलिस ने साथ देने से मना कर दिया। अभियान का नेतृत्व कर रहे निगम के सहायक अभियंता बिजेंद्र पाल ने बताया कि पुलिस फोर्स नहीं मिलने की वजह से अभियान नहीं चल सका है। बिना पुलिस की मदद के अभियान को सफल बनाया जाना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed