{"_id":"5a3c01724f1c1b686a8bb1d9","slug":"41513881970-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ व्यापारियों को प्रदेश संगठन में दी जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ व्यापारियों को प्रदेश संगठन में दी जगह
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। पश्चिमी उत्तर प्रदेेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन बेहट रोड स्थित अनिल त्यागी के प्रतिष्ठान पर किया गया। जिलाध्यक्ष जयवीर राणा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने मथुरो में हुए सम्मेलन में सहारनपुर से आठ पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह दी। इनमें हरीश मलिक को प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री, अनित त्यागी, विवेक नामदेव को प्रदेश उपाध्यक्ष, रमेश गाबा को प्रदेश संगठन मंत्री, संजीव वालिया को मंडल प्रभारी, शैलेंद्र भूषण गुप्ता को प्रदेश मंत्री, राजकुमार अरोड़ा को संयुक्त संगठन मंत्री, गगन जैन को मंत्री पद पर मनोनीत किया। मुकुंद मनोहर गोयल, हरीश मलिक, अनिल त्यागी, राजकुमार अरोड़ा, मुकुंद मनोहर गोयल, अजय शर्मा, अरुण गुप्ता, महेश, डा. आदित्य राठी, गगन जैन, अमित पंडित, अमित ढींगरा, दिव्य त्यागी आदि मौजूद रहे।
आरा मशीनें लगाने वाले पर कार्रवाई की मांग
सहारनपुर। चिलकाना रोड स्थित वर्धमान कॉलोनी निवासी अब्दुल राजिक ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उनके मकान के पीछे एक व्यक्ति ने दो माह पहले आरा मशीनें लगाई है। यह मशीनें सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक चलती हैं। मशीनों के शोर से क्षेत्रवासी परेशान है। उसके मकान की दीवारों और फर्श में भी दरार पड़ गई है। डीएम से आरा मशीन संचालक पर कार्रवाई की मांग की गई।