{"_id":"5a108af34f1c1b8d698bc59d","slug":"41511033587-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण ध्वस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध निर्माण ध्वस्त कराया
बेहट। राजस्व विभाग की टीम ने शनिवार को फरकपुर गांव में पंचायत घर एवं खेल मैदान की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से धवस्त कराते हुए भूमि को कब्जा मुक्त कराकर ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। विकासखंड़ साढ़ौली कदीम क्षेत्र के फरकपुर गांव में पंचायत घर एवं खेल मैदान के लिए आंवटित ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाया। इस भूमि पर गांव के ही सलमान और हफीज ने घेर बनाकर कब्जे कर रखे थे। शनिवार को तहसीलदार हर्ष चावला की अगुवाई में राजस्व टीम और बीडीओ राहुल वर्मा मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे। पैमाइश के बाद इस भूमि पर बनाए गए निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। मौके पर ग्राम प्रधान फैजान भी मौजूद रहे।