फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   प्रतिदिन घर में यज्ञ करने से नहीं आती बीमारी

प्रतिदिन घर में यज्ञ करने से नहीं आती बीमारी

Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतिदिन घर में यज्ञ करने से नहीं आती बीमारी
प्रतिदिन घर में यज्ञ करने से नहीं आती बीमारी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। श्री पंचायती ठाकुरद्वारा के गुरुकुल विद्यापीठ में शुक्रवार को वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ वेद पारायण यज्ञ से किया गया।

यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी शांतनु महाराज, यजमान धनंजय त्यागी एवं सुनयना त्यागी रही। यज्ञ में श्रद्धा से आहुतियां दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को ज्योति स्वरूप आर्य व अमरेश आर्य ने यज्ञ की महिमा व महत्व समझाया। स्वामी शांतनु महाराज ने कहा कि यज्ञ करने से दूषित वातावरण शुद्ध होता है। जिस घर में प्रतिदिन यज्ञ होता है, वहां कोई बीमारी नहीं आती। साथ ही परिवार में प्रेम भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से जो सुगंध निकलती है उससे पर्यावरण शुद्ध होता है। यज्ञ पांच प्रकार के होते हैं। उनका पालन करना हमारा कर्तव्य है। वेद हमें आदेश देता है कि संसार को श्रेष्ठ तभी बना पाएंगे जब हम वेदानुसार कार्य करेंगे। अमरेश आर्य और योगेश दत्त आर्य ने भजन प्रस्तुत कर सबको आनंदित किया। इस मौके पर विनोद त्यागी, मनोज सिंघल, जनेश्वर प्रसाद, रफल सिंह, यशपाल सिंह, नकली सिंह, सुभाष त्यागी, इलमचंद, रामकुमार, राजकुमार जाटव, महेंद्र सिंह, वंदना धीमान, शालिनी त्यागी, शालू त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed