फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विशेष समुदाय और मदरसों को जान बूझकर टारगेट कर रही योगी सरकार: उलमा

विशेष समुदाय और मदरसों को जान बूझकर टारगेट कर रही योगी सरकार: उलमा

Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
विशेष समुदाय और मदरसों को जान बूझकर टारगेट कर रही योगी सरकार: उलमा
देवबंद (सहारनपुर)। प्रदेश सरकार द्वारा मदरसों का सिलेबस बदलने की तैयारी के मामले पर देवबंदी उलमा का कहना है कि योगी सरकार विशेष समुदाय और मदरसों को जान बूझकर टारगेट कर रही है। इसलिए वह सरकार के हर रोज आने वाले नये फैसलों से सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन

सोमवार को दारुल उलूम अशरिफा के मोहतमिम मौलाना सालिम अशरफ कासमी का कहना है कि योगी सरकार मदरसों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश देती है तो कभी मदरसों को ऑनलाइन करने तो कभी उनमें झंडा फहराने के आदेश दे रही है। हर रोज मदरसों को लेकर नए नए फरमान जारी किए जा रहे हैं। जिससे वह सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मदरसों को छोड़कर प्राइमरी स्कूलों पर ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर होगा। क्योंकि प्राइमरी स्कूलों में बच्चों के लिए बैठने तक का इंतजाम नहीं है। बच्चे फटी हुई चटाइयों पर बैठकर शिक्षा हासिल कर रहे हैं। जबकि शिक्षक स्कूल पहुंचेंगे इसकी भी कोई गारंटी नहीं है। मौलाना सालिम अशरफ ने कहा कि मुख्यमंत्री सरकारी बजट को प्राइमरी स्कूलों पर खर्च करें ताकि हमारा बुनियादी ढांचा मजबूत हो सके। साथ ही कहा कि कौम के जो दस्तूर हैं हम उनका पालन करते हैं और आगे भी करते रहेंगे, लेकिन जबरन कोई भी फैसला थोपा जाता है तो ये अच्छी बात नहीं है और यह देश के भाईचारा को भंग करने वाला अमल है। इसलिए सरकार को इससे बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed