फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   तोतापरी बकरे की सबसे ज्यादा मांग

तोतापरी बकरे की सबसे ज्यादा मांग

Fri, 01 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
तोतापरी बकरे की सबसे ज्यादा मांग
सहारनपुर। ईद-उल-अजहा पर कुर्बानी के लिए बकरा बाजार में जमकर बकरों की खरीदारी हो रही है। सबसे ज्यादा मांग तोतापरी बकरे की है। इसके अलावा अन्य नस्लों के डेढ़ से पांच लाख रुपये तक के बकरे बाजार में मौजूद है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के व्यापारी बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं, कमेला कॉलोनी की पशु मंडी में भारी तादाद में भैंसों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

कुर्बानी के लिए कंबोह के पुल पर बकरा बाजार लगी हुई हैं। यहां पर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के व्यापारी अलग-अलग नस्लों के बकरों को लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें सबसे ज्यादा मांग तोतापरी बकरे की है। पशु कारोबारी मोहम्मद वसीम का कहना है कि उनके पास तोता परी बकरा है। जिसका वजन 150 किलो है। यह पूरे दिन में पांच लीटर दूध पीता है। सौ रुपये के गूलर के पत्ते, ढाई किलो चना और तीन सौ रुपये के फल खाता है। इस बकरे की मांग सबसे ज्यादा है। इसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये है। कुर्बानी के लिए लोग तोतापरी बकरे को ही सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। उनके पास इस समय तोतापरी सहित करीब 70 बकरे मौजूद है। जिन्हें कुर्बानी के लिए बकरा बाजार में बेचने के लिए लाया गया है। पशु कारोबारी मोहम्मद वसीम का कहना है कि अभी तक सबसे मंहगा बकरा एक लाख तीस हजार रुपये में बिका है। ईद-उल-अजहा के एक-दो दिन बाद तक बकरों के दाम बढ़ते और घटते रहेंगे।
विज्ञापन

वहीं, कमेला कॉलोनी में भी पशु मंडी लगी हुई है। यहां पर भैंसों की खरीद-फरोख्त हो रही है। पशु व्यापारी अहसान कुरैशी का कहना है अभी तक मंडी में सात हजार से अधिक भैंसें बिक्री के लिए आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में मौजूद इन नस्लों के बकरे
सहारनपुर। पशु कारोबारी मोहम्मद नवाब ने बताया कि कुर्बानी के लिए बाजार में अनेक नस्लों के बकरे आए हुए हैं। इनमें मूंड़ा, सिंग वाला, तोतापरी, अमृतसरी, कस्सी बकरे शामिल हैं। इनकी कीमत डेढ़ से पांच लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed