{"_id":"5990a21d4f1c1b85338b4842","slug":"41502650909-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निकाली गई रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर निकाली गई रैली
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर शनिवार की रात बड़ी संख्या में एकजुट हुई महिलाओं ने कोर्ट रोड पर रैली निकाली। रैली का नेतृत्व मैरी डेल स्कूल की प्रधानाचार्य और एरोन एजुकेशन की अध्यक्ष रश्मी टैरेंस ने किया। इसमें वजडम वैली स्कूल की प्रधानाचार्य एनी उनकी सहयोगी रही। रैली के बाद हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें खुद तैयार होना होगा। जब तक वह स्वयं जागरूक और मजबूत नहीं होंगी उनके साथ ज्यादती होती रहेगी। ऐसे में जरूरी है कि किसी से भी अपनी रक्षा की अपेक्षा करने की बजाय वह खुद को मजबूत बनाएं। इस दौरान सीमा, पूजा, अंजली, एकता आदि मौजूद रही।
स्वयं सहायता समूहों ने किया सर्वे
सहारनपुर। पंडित दीनदयाल अंत्योदय योजना एवं राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत भारत छोड़ो आंदोलन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संकल्प से सिद्घि अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन रविवार को नगर निगम क्षेत्र के सड़क दूधली, माहीपुरा, गढ़ी मलृृक आदि क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों ने सर्वेक्षण किया। इसमें आर के कौशिक, उत्तम सिंह, आनंद भारती, संतोष कुमार, लवकुश धीमान, प्रदीप कुमार, प्रदीप यादव, अंजना गुप्ता आदि का सहयोग रहा।