{"_id":"597e28634f1c1beb598b45ce","slug":"41501440099-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानेदारों के कार्यक्षेत्र में किया गया फेरबदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानेदारों के कार्यक्षेत्र में किया गया फेरबदल
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानेदारों के कार्यक्षेत्र में किया गया फेरबदल
सहारनपुर। अपराधों पर नियंत्रण रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने महिला थाना, चिलकाना, सरसावा, मिर्जापुर और नानौता थानाध्यक्षों में फेरबदल किया है।
सरसावा के थाना प्रभारी कपिल गौतम का स्थानांतरण शामली तथा महिला थाना प्रभारी प्रभा सिंह का स्थानांतरण बरेली जोन के लिए हो चुका था। जिस कारण उन्हें रिलीव कर दिया गया। जिसके चलते कल्पना त्यागी को अपराध शाखा की विवेचना सेल से महिला थाना प्रभारी बनाया गया है। सरसावा में चिलकाना थाना प्रभारी सुधीर कुमार उज्ज्वल को भेजा गया है। जबकि पुलिस लाइन से नीरज सिंह को चिलकाना का प्रभारी बनाया गया है।
राजपाल सिंह को कांवड़ सेल से मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक बनाया गया, जबकि विंध्याचल तिवारी को मिर्जापुर से अपराध शाखा की विवेचना सेल भेज दिया गया है। जनकपुरी से राजेंद्र सिंह को नानौता का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि नानौता के थानाध्यक्ष यशपाल सिंह को एसएसआई सदर बाजार बनाया गया। राजेश चंद्र शर्मा को विवेचना सेल से एसएसपी का वाचक बनाया गया।
विज्ञापन
जहां अपराध हो रहे हैं, वहां पर नजरें इनायत
फतेहपुर, देवबंद, रामपुर थाना सहित कई क्षेत्रों में लगातार आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं। डकैती की घटनाओं की इस क्षेत्र में बाढ़ आ रही है, लेकिन पुलिस अधिकारियों को वहां कानून व्यवस्था अभी भी काफी मजबूत नजर आ रही है।