{"_id":"63767a50df201b129e5dd8d5","slug":"40-children-are-also-included-in-130-dengue-patients-saharanpur-news-mrt6139802133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के 130 मरीजों में 40 बच्चे भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के 130 मरीजों में 40 बच्चे भी शामिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। डेंगू के मरीजों में बच्चे भी बड़ी संख्या में हैं। अब तक मिले 130 मरीजों में 18 साल से कम उम्र के करीब 40 बच्चे शामिल हैं। 26 बच्चों की हालत को देखते हुए डेंगू वार्ड में भर्ती कराया जा चुका है। ऐसे में अभिभावक बच्चों के प्रति लापरवाही न बरतें।
जनपद में पिछले दो महीने से डेंगू का प्रकोप नहीं थम रहा है। आलम यह है कि डेंगू बड़ों के साथ ही बच्चों को भी चपेट में ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक जनपद में 130 मरीज डेंगू के मिल चुके हैं। सबसे कम उम्र का दो साल के बच्चे को भी डेंगू बुखार ने गिरफ्त में लिया। इससे साफ है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रोकथाम के इंतजाम डेंगू में काम नहीं आ रहे हैं। सरसावा क्षेत्र ऐसा है, जहां पर हर गांव में डेंगू के मरीज मिल जाएंगे। छिड़काव, फॉगिंग और शिविर लगने के बाद भी यहां डेंगू का प्रकोप नहीं थमा और लगातार मरीज मिल रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में अब तक करीब 63 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें से चार मरीजों की हालत देखकर हायर सेंटर रेफर किया गया। वहीं राहत की बात यह है कि यहां पर अभी तक जितने भी डेंगू के मरीज भर्ती हुए हैं, वह स्वस्थ होकर गए। इनमें बच्चे भी शामिल रहे।
दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि
बृहस्पतिवार को दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यह दोनों मरीज महानगर में अलग-अलग कॉलोनियों के रहने वाले हैं। अब जनपद में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 130 तक पहुंच गया है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि डेंगू के बढ़ते प्रकोप को लेकर रोकथाम के उपाय किए जा रहे हैं।