फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   33 roadways buses will go in the by-elections, the problems of passengers will increase

उपचुनाव में जाएंगी रोडवेज की 33 बसें, बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी

Thu, 17 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
33 roadways buses will go in the by-elections, the problems of passengers will increase
उपचुनाव में जाएंगी रोडवेज की 33 बसें, बढ़ेगी यात्रियों की परेशानी
विज्ञापन

सहारनपुर। अगर आप रोडवेज बसों से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। कहीं ऐसा न हो आप बस स्टैंड पर पहुंच जाए और वहां पर बस के लिए लंबा इंतजार करना पड़े। वजह यह है कि मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव होना है। चुनाव में 33 बसें लगाई गई हैं।
चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग की तरफ से तमाम व्यवस्थाएं की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर सुरक्षा कर्मियों को लाने एवं ले जाने के लिए वाहनों का अधिगृहण किया जा रहा है। विभिन्न छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही रोडवेज की बसें अधिग्रहित की जा रही हैं। सहारनपुर परिवहन परिक्षेत्र के मुजफ्फरनगर डिपो से 23 और खतौली से 10 रोडवेज बसों को अधिग्रहण किया गया है। बसों को 20 नवंबर को मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइन में बुलाया गया है। बसों के चुनाव में जाने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि निगम अन्य डिपो की बसों को दूसरे मार्गो पर चलाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने संबंधित डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देश दिए कि वह अपने स्तर से एक कार्मिक को निर्वाचन में जाने वाले वाहनों के पर्यवेक्षक के रूप में नामित करें, जो निर्वाचन में जाने वाली सभी बसों का पूर्ण विवरण संकलित करेंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed