{"_id":"5c4619e2bdec2232285afd27","slug":"31548098018-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारियों ने किया स्वागत तो विपक्ष ने बताया राजनीतिक स्टंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारियों ने किया स्वागत तो विपक्ष ने बताया राजनीतिक स्टंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा साधु संतों को भी वृद्धावस्था पेंशन दिलाने की तैयारी की जा रही है। 60 साल से ज्यादा की उम्र वाले साधु संतों को वृद्धावस्था पेंशन दिलाई जाएगी। इसको लेकर पुजारियों ने प्रदेश सरकार के प्रयास की सरहाना की है, तो विपक्षी दलों के लोगों ने इसे राजनीतिक स्टंट का करार दिया है। एक तरफ पुजारियों का कहना है कि वृद्धावस्था पेंशन का लाभ साधु संतों को दिलाने से साफ है कि सरकार उन हर व्यक्ति के बारे में सोच रही है, जो योजनाओं से वंचित रहते हैं। वहीं, विपक्षियों का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई कार्य नहीं किया। सिर्फ जनता को ठगने का काम किया। अब लोकसभा चुनाव नजदीक है तो भाजपा दोबारा सत्ता में आने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है।
प्रदेश सरकार का फैसला सराहनीय है। इसका फैसले का वह स्वागत करते हैं। साधु-संतों को पेंशन जरूर मिलनी चाहिए। इसके साथ ही सरकार को मंदिरों के पुजारियों के बारे में भी सोचना चाहिए। ताकि उनका भी उत्थान हो सके। ------------- आचार्य रोहित वशिष्ठ, अधिष्ठाता सिद्घपीठ श्री शिव बग्लामुखी मंदिर, ब्रहमपुरी कॉलोनी
योगी सरकार के इस फैसले से साधु-संतों का उत्थान होगा। साधु-संतों को पेंशन देने की बेहद आवश्यकता है। इससे साधु-संतो का भविष्य सुरक्षित होगा। पूरे देश के साधु-संतो को पेंशन दी जानी चाहिए।---------------पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय, अधिष्ठाता तहसील शिव मंदिर
विज्ञापन
संत समाज के लिए की गई योगी सरकार की घोषणा का वह पूरा समर्थन करते हैं। साधु-संतों को पेंशन दिए जाना ऐतिहासिक फैसला है। सरकार को जल्द पेंशन दिए जाने की व्यवस्था कर देनी चाहिए।---------आचार्य संजीव शास्त्री, सदस्य विप्र परिवार
प्रदेश की योगी सरकार ने बेहद सराहनीय घोषणा की है। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। पेंशन मिलने से संत समाज का विकास होगा। पूरे देश में यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। पहली बार किसी सरकार ने संत समाज के बारे में सोचा है। -- पंडित योगेश दीक्षित, ज्योतिषाचार्य व सदस्य विप्र परिवार
सरकार ने साधु-संतो को पेंशन दिए जाने का बहुत ही अच्छा फैसला लिया है। यह व्यवस्था पहले ही लागू होनी चाहिए। संत समाज इस फैसले का स्वागत करता है। संतों के विकास के लिए यह व्यवस्था बेहद जरूरी है।------- अतुल जोशी महाराज, अधिष्ठाता श्री बालाजी धाम, बेहट रोड
केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है। संत समाज के लिए की गई घोषणा का जनता भी स्वागत कर रही है। विपक्ष भाजपा सरकारों की उपलब्धियों से ब ौखलाया हुआ है, इसलिए जनता को गुमराह करने का काम कर रहा है।-------बिजेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के अब तक के कार्यकाल में जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। इसका जवाब जनता तीन राज्यों में हुए चुनाव में दे चुकी है। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। अब लोकसभा चुनाव नजदीक है तो इस तरह की झूठी घोषणाएं कर जनता ध्यान भटकाने का काम किया जा रहा है।----------------शशी वालिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष
भाजपा सिर्फ धर्म के नाम पर राजनीति करती है। भाजपा सरकार में किसान, युवा, मजदूर सब परेशान हैं। जनता से किए वायदों को पूरा करने के बजाए भाजपा तरह-तरह की घोषणाएं कर जनता को गुमराह करना चाहती है, लेकिन लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सूपड़ा साफ करने का मन बना चुकी है, इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है।-------रूद्रसैन, सपा जिलाध्यक्ष