फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पांच माह में भी नहीं बन पाई मॉडल रोड, कैसे स्मार्ट बनेगा सिटी

पांच माह में भी नहीं बन पाई मॉडल रोड, कैसे स्मार्ट बनेगा सिटी

Sat, 20 Oct 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पांच माह में भी नहीं बन पाई मॉडल रोड, कैसे स्मार्ट बनेगा सिटी
पांच माह में भी नहीं बन पाई मॉडल रोड, कैसे स्मार्ट बनेगा सिटी
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम पिछले पांच माह से मॉडल रोड बनाने में उलझा है। सवाल यह है कि जो निगम मात्र तीन किलोमीटर की मॉडल रोड को पांच माह में तैयार नहीं कर सका है, वह स्मार्ट सिटी योजना के प्रोजेक्ट पर कैसे काम करेगा? मॉडल रोड को लेकर नगरवासी भी नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने लगे हैं।
नगर निगम बोर्ड की बैठक में घंटाघर से हसनपुर चौक तक मॉडल रोड बनाने का प्रस्ताव पास किया गया था। मॉडल रोड के साथ ही दोनों ओर फुटपाथ और डिवाइडर भी बनाया जाना है। करीब छह महीने से नगर निगम मॉडल रोड पर काम कर रहा है, मगर निर्माण कार्य की बेहद धीमी गति की वजह से अभी 50 फीसदी कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। घंटाघर से कोर्ट रोड ओवरब्रिज तक सड़क के दोनों ओर नाले पर स्लैब डालकर फुटपाथ बनाया जाना है, जिसका कार्य भी अधूरा पड़ा है। इसकी वजह से स्थानीय व्यापारियों को परेशानी हो रही है। दुकानों के सामने खुले नाले की वजह से ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। व्यापारी इसे लेकर कई बार अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। व्यापारी संजय वर्मा, भूपेंद्र और विजय मलिक का कहना है कि मात्र तीन किलोमीटर की रोड में इतना समय लगना कहीं न कहीं नगर निगम और संबंधित ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। टुकड़ों में बनाई जा रही रोड मॉडल का रूप नहीं ले पा रही है। कई जगहों पर सड़क बनते ही बजरियां उखड़ना भी शुरू हो गई हैं। कलक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर तक बनने वाले डिवाइडर बनाने का कार्य भी लटका हुआ है। दोनों ओर फुटपाथ बनाने के लिए पत्थर डाले गए हैं, मगर उसके बाद कोई काम नहीं हुआ है। प्रवीण कुमार, धीरज सक्सेना और मयंक अग्रवाल ने भी मॉडल रोड के निर्माण पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जो निगम एक रोड समय से नहीं बना पा रहा है वह स्मार्ट सिटी पर कैसे काम करेगा? जिसमें सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर, अतिक्रमण हटाने जैसे बड़े कदम उठाए जाने हैं।
विज्ञापन

--------------------------------------
ठेकेदार पर लग चुका है जुर्माना
निर्माण कार्य में धीमी गति पर नगर निगम ठेकेदार पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा चुका है। पूर्व मुख्य अभियंता निर्माण जितेंद्र केन ने करीब तीन महीने पहले ठेकेदार पर जुर्माना लगाया था। मगर उसके बावजूद निर्माण कार्य में गति नहीं आई है। स्थानीय पार्षद भी इस संबंध में नगरायुक्त से शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडल रोड पर काम चल रहा है। डिवाइडर बनाने को लेकर कुछ मुश्किलें थीं, जिनको हल कर लिया गया है। ठेकेदार को कार्य में तेजी लाते हुए रोड को जल्द से जल्द कंपलीट करने के निर्देश दिए गए हैं। संभवत: हम एक से दो महीने के भीतर मॉडल रोड को तैयार करा लेंगे। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed