{"_id":"5babd62c867a557ea274e106","slug":"31537988140-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य प्रतियोगिता के लिए जिले की हैंडबाल टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य प्रतियोगिता के लिए जिले की हैंडबाल टीम का चयन
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। सीनियर पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता 29 सितंबर से दो अक्तूबर तक नोएडा में होगी। प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल के माध्यम से किया गया। टीम में कुल 16 सदस्य शामिल हैं।
डॉ. आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ ट्रायल डॉ. जयकुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप और रविकांत धीमान की देखरेख में संपन्न हुआ। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव डॉ. एके गुप्ता ने चयनित खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की। टीम में आकाश चौधरी, आकाश वर्मा, विमल पंवार, फैसल सिद्दीकी, सावेज, मनस्वी सैनी, आकाश सैनी, विवेक कुमार, वसीम, विशेष महरान, बिलाल, अभिषेक कुमार, विपिन कुमार, घनश्याम, अमीर अहमद और प्रभात को जगह मिली है। शुभम राठौर को सुरक्षित रखा गया है। डॉ. संदीप गुप्ता, उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, मुस्तकीम अंसारी, सोनवीर सिंह, सरिता देवी, प्रवेश सैनी, अलंकार किशोर, निशू राणा, अमित कुमार, नीरू त्यागी, शारिक, राजीव दुबे, राजेंद्र कुमार, ध्रुव अरोड़ा, इमरान कुरैशी आदि ने बधाई दी।
जूडो प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी
सहारनपुर। नोएडा में हुई सीबीएसई की नॉर्थ जोन जूडो प्रतियोगिता में आशा मॉडर्न स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-19 बालिकाओं में विजेता की ट्रॉफी जीती। पदक विजेताओं में अर्पिता, कशिश, मुस्कान, रिषि, राधिका, अंशिका, गुनिता, वसुंधरा, दिव्या, श्रेया और विजय शामिल हैं। स्कूल मैनेजर आशा जैन ने कोच प्रदीप त्यागी और पदक विजेताओं को बधाई दी। इस मौके पर आरके शर्मा और मनोज शर्मा शामिल रहे।