{"_id":"5b7b0d7f42c792466049a292","slug":"31534791039-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती बोली, महाराज को बदनाम करने के लिए मेरा इस्तेमाल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती बोली, महाराज को बदनाम करने के लिए मेरा इस्तेमाल किया
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जैन मुनि नयन सागर जी महाराज के एक युवती की वायरल हो रही वीडियो से मचे बवाल के बीच युवती ने सहारनपुर पहुंचकर डीआईजी के समक्ष अपनी सफाई दी और मीडिया के सामने आकर कुछ लोगों पर जैन मुनि को बदनाम करने के षड्यंत्र का आरोप लगाया। उसने आरोप लगाया कि उसके फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे आपत्तिजनक बनाया और फिर सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देकर उसे महाराज के कमरे में जाने के लिए मजबूर कर दिया। उसने कहा कि तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक संघर्ष करती रहेगी। उसके अपने परिजन और जैन समाज के कुछ लोग ही उसके खिलाफ हो गए।
सोमवार को युवती सहारनपुर पहुंची और डीआईजी से मिलकर अपनी सफाई पेश की। साथ ही एक ज्ञापन भी डीआईजी को सौंपा। उसके बाद मीडिया को बुलाकर जैन समाज के कुछ लोगों द्वारा जैन मुनि पर लगाए गए आरोपों का खंडन किया। युवती ने कहा कि मुजफ्फरनगर के जैन मंदिर वहलना के एक पदाधिकारी ने अपने साथ एक महिला एवं एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा। आरोप लगाया कि खतौली के ही रहने वाले आरोपी पदाधिकारी ने उसके फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बना दिया और उसे सोशल साइट पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी उससे रुड़की में मिला जहां वह एमबीए कर रही थी। उसे धमकाकर 14 अप्रैल को वहलना ले आया। जहां उससे कहा गया कि अपनी सलामती चाहती हो तो जैसे-जैसे कहा जा रहा है, वैसे-वैसे करो। उसे महाराज श्री के कमरा नंबर 101 में भेजा गया और एक घंटे तक उलझाकर रखने का टास्क दिया गया। महाराज ने उससे कुछ देर बात करने के बाद जाने के लिए कहा, लेकिन वह किसी तरह से बातों में उलझाए रही। उसके बाद वह अपने 105 नंबर कमरे में चली गई। 23 जून को फिर से उसे बुलाया गया। उसे फिर महाराज श्री के कमरे में जाने को कहा गया। उससे फिर एक घंटे तक महाराज श्री को व्यस्त रखने के लिए कहा गया। महाराज श्री के सेवक ने उससे जाने के लिए कहा, लेकिन वह बहाने से वहीं रही। उसने आरोपियों के षड्यंत्र के बारे में महाराज को बताया तो महाराज श्री ने तुरंत उसे जाने के लिए कह दिया और सामयिक का समय होने के कारण उससे चुपचाप निकल जाने के लिए कहा। उसके बाद रात लगभग 9 बजे उससे दूसरे कपड़े पहनकर महाराज श्री के कमरा नंबर 101 के बाहर गैलरी में टहलने के लिए कहा और कहा गया कि जब महाराज आते नजर आएं तो 101 नंबर कमरे में जाकर और वहां से निकलकर अपने कमरे 105 में चली जाना। उसने डर के चलते ऐसा ही किया। सुबह वह बस से रुड़की आ गई। तब तक उसे इतने बड़े षड्यंत्र का अहसास नहीं था।
------
-- छोटे कपड़े पहनने को दिए गए
युवती ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे महाराज श्री के कमरे में जाने के लिए अत्यंत ही छोटे कपड़े पहनने को दिए थे। जिसे उसने इंकार भी किया था, लेकिन आरोपियों ने उस पर छोटे कपड़े पहनकर ही महाराज श्री के पास जाने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन
-------
-- मोबाइल पर मैसेज कर निर्देश देते रहे निर्देश
युवती ने आरोप लगाया कि जब वह वहलना पहुंची तो उससे कहा गया कि गमले के पास एक मोबाइल रखा मिलेगा। उस पर निर्देश दिए जाते रहेंगे। उसे नियत स्थान पर मोबाइल मिला। उसी पर लगातार उसे निर्देश दिए जाते रहे कि कब, क्या करना है। बाद में उससे मोबाइल ले लिया गया।
-------
दस लाख रुपये का दिया गया लालच, इंकार पर पीटा
30 जून को उसे मूलचंद रिसोर्ट में बुलाया गया। जहां दोनों आरोपी और खतौली की ही एक महिला वहां पहुंची। उसे वीडियो दिखाई गई और चेतावनी दी कि जुबान खोली तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी। महाराज तो मरेंगे ही, वह भी मरेगी। उसे दस लाख रुपये का लालच भी दिया गया। उसे अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाया गया। उसने इंकार किया तो आरोपी महिला ने उसे पीटा। जिसके बाद वह रुड़की चली गई। तब से 28 जुलाई तक उसे आरोपी ब्लैकमेल करते रहे। जिसके बाद वीडियो वायरल करा दी।
---------
--। सिर्फ तवज्जो न देने पर रचा षड्यंत्र
युवती ने आरोप लगाया कि वहलना के एक पदाधिकारी ने सिर्फ पंचकल्याणक महात्सव में उसे तवज्जो न दिए जाने के कारण इस प्रकार का षड्यंत्र रचा। उसने आरोपी पर मंदिर की भूमि पर कब्जा करने की मंशा भी होने की बात कही।
----------
-- अपने परिजनों और समाज के लोगों से खतरा
युवती ने आरोप लगाया कि उसके परिजनों ने उसके अपहरण का आरोप जैन मुनि पर लगाकर बहादराबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जब उसे पता चला तो उसने कोर्ट में अपने बयान दर्ज करा दिए। उसके बाद उसके परिजन और जैन समाज के कुछ लोगों से उसे खतरा महसूस होने लगा। जिस कारण वह सभी से दूर रह रही है।