फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सीएमओ ने छापामार कर तीन पैथोलॉजी लैब सील की

सीएमओ ने छापामार कर तीन पैथोलॉजी लैब सील की

Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ ने छापामार कर तीन पैथोलॉजी लैब सील की
सहारनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस सोढ़ी ने बुधवार को अवैध और मानकों के विपरीत चल रही पैथोलॉजी लैब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी की सूचना मिलते ही पैथोलॉजी लैब संचालकों में हड़कंप मच गया। मानकों के विपरीत चल रही तीन पैथोलॉजी लैब को सील किया गया। हैरत की बात यह रही कि यह सभी लैब एसबीडी जिला अस्पताल के आसपास ही संचालित हो रही थीं।
विज्ञापन

डॉ. सोढ़ी अपनी टीम के साथ बुधवार को पैथोलॉजी लैब्स पर छापेमारी करने निकले। सबसे पहले उन्होंने जिला अस्पताल के पास ही संचालित पवार पैथोलॉजी लैब पर पहुंचकर छानबीन की। यहां कुछ खामियां मिलने पर लैब को सील कराया गया। इसके बाद वह श्री पैथोलॉजी लैब पहुंचे। यहां भी वह मानकों के संतुष्ट नहीं हुए और सील करने के निर्देश दिए। अंत में वह दिल्ली पैथोलॉजी लैब पहुंचे, जो मानकों के विपरीत चलती मिली। सीएमओ ने इसे भी बंद कराया। सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि अवैध और मानकों के विपरीत चलने वाली लैब को बंद कराने के आदेश हैं। जिसके अनुपालन में बुधवार को छापेमारी कर तीन लैब को सील कराया गया। उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

----------------------------------------
बीमारियों की रोकथाम को लेकर कार्यशाला
सहारनपुर। नेशनल वेक्टर बार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम के तहत डेंगू और वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जन जनसामान्य को जागरूक करने के लिए बुधवार को मीडिया सेनसेटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। एएनएमटीसी सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला में सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने डेंगू, जेई, एसीएस चिकनगुनिया की जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने मीडिया से जन जागरूकता में सहयोग करने की उम्मीद व्यक्त की। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. शिवांका गौड़ ने संचारी रोग नियंत्रण माह के तहत संचालित कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बीमारियों से बचने के लिए खानपान, रहन-सहन और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed