{"_id":"5b465c0a4f1c1b07278b6045","slug":"31531337738-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पिता की मौत पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पिता की मौत पुत्र घायल
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकाना (सहारनपुर)। ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा बुधवार की दोपहर में करीब साढ़े 12 बजे दुमझेड़ा गांव में बिजलीघर के पास हुआ। गंगोह कोतवाली क्षेत्र के धौलापड़ा गांव निवासी मुंतजीर (35) चिलकाना से अपने गांव वापस जा रहा था। दुमझेड़ा गांव बिजलीघर के पास शाहजहांपुर की तरफ से तेज गति से आए ट्रैक्टर- ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुंतजिर की मौत हो गई, जबकि बाइक पर उसके साथ सवार उसका 10 वर्षीय पुत्र अजहर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालक को चिलकाना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर मुंतजीर के परिजन चिलकाना पहुंचे और बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को अपने साथ ले गए।