{"_id":"5afdcc764f1c1b5a798b4a55","slug":"31526582390-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायर स्टेशन और रजबहे की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायर स्टेशन और रजबहे की मांग को लेकर केंद्रीय मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
Updated Fri, 18 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री मिर्जा जुलफक्कार मुईजी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से दिल्ली में भेंट करके बेहट क्षेत्र में फायर स्टेशन और खारा पावर हाउस से मोहंड तक रजबहे के निर्माण की मांग उठाई है।
नकवी से मिले प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अवगत कराया कि घाड़ में हर साल गरमी के सीजन में कई बड़े अग्निकांड होते हैं। करोड़ों रुपये की वन्य एवं ग्रामीणों की संपदा आग की भेंट चढ़ जाती है। पानी की कमी के कारण भी लोग बेहाल है। ना फसलें अच्छी होती हैं। ऐसे में घाड़ क्षेत्र में एक फायर स्टेशन स्थापित करने के साथ ही खारा पावर हाउस से शिवालिक पहाड़ियों से होते हुए मोहंड तक 52 किमी लंबे रजबहे का निर्माण कराया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने मिर्जा जुलफक्कार मुईजी को अल्पसंख्यक आयोग या अन्य किसी बोर्ड में पद दिए जाने की मांग भी उठाई। प्रतिनिधिमंडल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच युवा प्रकोष्ठ के मेरठ प्रांत संयोजक मो. नदीम और जिला उपाध्यक्ष दिलदार मिर्जा शामिल रहे।